भारतीय रेलवे ने दिखाया दम, उत्तर प्रदेश को 6-0 से हराकर ग्रुप सी पर जमाया कब्ज़ा

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पतिक स्टेडियम में 29वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फार राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी के समापन समारोह पर आज का मैच उत्तर प्रदेश बनाम भारतीय रेलवे फुटबाल टीम के मध्य खेला गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकुर राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार का स्वागत बुके अंग वस्त्र एवं मोमेंटो से स्वागत संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद मेनन एवं महासचिव मोहम्मद शाहिद द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार वर्मा का स्वागत श्री पुष्कर शर्मा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा बुके मोमेंटो एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया विशिष्ट अतिथि श्री कंचन गुप्ता सलाहकार प्रधान मंत्री का स्वागत मोहम्मद शाहिद महासचिव उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ ने अंग वस्त्र बुके एवं मोमेंटो देकर किया आज की मुख्य अतिथि ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की शुभकामना देते हुए खेल प्रारंभ कराया आज का मैच शुरू होते ही भारतीय रेल की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 3 एवं 13 मिनट में युमनाम कमला देवी ने खेल के 15 वे 19 वे एवं 28वें मिनट पर अंजू तमांग ने गोलकर भारतीय रेलवे का स्कोर 5-0 कर दिया प्रथम हाफ की समाप्ति पर रेलवे 5-0 से आगे थी दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही उत्तर प्रदेश की टीम ने रणनीति में परिवर्तन करते हुए आक्रमण किया परंतु गेंद को गोल मे तब्दील नही कर सकी खेल के 57 मिनट में संजू ने गोल कर भारतीय रेलवे का स्कोर 6-0 कर दिया मैच की अंतिम सिटी बजाने पर भारतीय रेलवे 6-0 से विजई रही ग्रुप सी से प्रथम स्थान प्राप्त कर भारतीय रेलवे की टीम फाइनल राउंड में खेलने का अवसर प्राप्त किया ग्रुप सी की विजेता की ट्रॉफी भारतीय रेलवे को मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकरे ने दिया उत्तर प्रदेश को उपविजेता की ट्रॉफी उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद मेनन जी ने दिया आज के समापन समारोह के अवसर पर श्रीमती चित्र शुक्ला चेयर पर्सन उत्तर प्रदेश सरकार श्री अख्तर अली महासचिव उत्तराखंड फुटबॉल संघ उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी जी श्री भूपेंद्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ मोहम्मद सादात आरिफ नजमी मेराज खान राना अनवर बिल्लू चौहान मिर्जा बेग धीरेंद्र सिंह डॉ नोशाद हेमंत पनवार निखिल कुमार आदि मौजूद थे समारोह का संचालन आयोजक जिला फुटबॉल सचिव वाजिद अली ने किया।

यह भी देखे:-

ICC ODI rankings: मिताली राज ने लगाई लंबी छलांग, शीर्ष पांच में पहुंचीं
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर, डीएम ने की नोएडा के स्कूलों के  संचालकों व प्र...
ऑक्सीजन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार 
किसान मजदूर आदर्श इण्टर कॉलेज ने लॉक डाउन के कारण माफ़ की 1 महीने की फीस
शारदा अस्पताल में रहकर दो और मरीजों ने जीती जंग , डिस्चार्ज किये गए
सीएम योगी का बड़ा फैसला : कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
हवा से बातें करेगी शक्तिशाली मिसाइल अग्नि प्राइम, परीक्षण की तैयारियां पूरी
एक क्लिक में जानें क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन , कैसे मिलेगा इसका फायदा
केजरीवाल ने कहा : आर्थिक मदद के लिए कोरोना से मरने वालों का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
कोरोना: अगर म्यूटेंट वैरिएंट की संक्रमण दर कम रही तो नाममात्र की होगी तीसरी लहर, रिपोर्ट में दावा
विश्व हृदय दिवस पर रचा गया इतिहास, गौतम बुद्ध नगर में एक दिन में 10 हज़ार लोगों का किया गया शुगर टेस्...
आज नोएडा - ग्रेटर नोएडा पहुंचेगा भारत रत्न पूर्व पीएम अटल जी का अस्थि कलश
उत्तर प्रदेश में 16 से होगी स्कूलों में पढ़ाई, एक सितंबर से खोले जाएंगे यूनिवर्सिटी व डिग्री कॉलेज
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में डीएम ने दिया बदलाव का निर्देश
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...
काला जठेड़ी: केबल ऑपरेटर से क्राइम कनेक्शन तक, पढ़ें सात लाख के इनामी का खौफनाक इतिहास