जी. डी. गोयंका के विद्यार्थियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

ग्रेनो, 11 अक्टूबर: स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई के राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता, नॉर्थ जोन – 1, 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया।

विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा, अविशी सिंह ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, साथ ही कांस्य पदक भी प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 12 के छात्र, उज्जवल करण ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय में सभी अध्यापकों ने इन होनहार छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, डॉक्टर रेणू सहगल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इनकी सफलता की सराहना की और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना की।

यह भी देखे:-

विदेशी छात्रों को बौद्ध अध्ययन के लिए अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ देगा छात्रवृति
घातक हो सकता है इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध नुस्खे आजमाना, जिंक और विटामिन सी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य...
इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग कर रहा है इनोवेशन हब एकेटीयू , प्रदेश के चुनिंदा स्टार्टअप्स को देगा...
यूनाइटेड कॉलेज : "स्पंदन 2022" में पत्रकारिता के छात्रों का हुनर तराशा गया
जी.डी गोयनका स्कूल में गाँधी जयंती उत्सव का आयोजन 
छात्राओ ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने का दिया संदेश
अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन ने चार दिवसीय विज्ञान वर्कशॉप का किया शुभारंभ 
एएसीएसबी सदस्यता प्रमाण पत्र और पिन बने मील का पत्थर: जीएलबीआईएमआर ने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रम...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सेकेंड नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जी एल बजाज के दीक्षारम्भ समारोह में पूर्वछात्रों ने दिए कारपोरेट टिप्स
340 निशानेबाजों ने दिखाया दम, प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन
भगवद्गीता के संदेशों ने छात्रों को सिखाया तनावमुक्त और संतुलित जीवन का मंत्र
जालौन के यश प्रताप सिंह ने यूपी में मारी बाजी, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.83 फीसदी अंकों के साथ ट...
शारदा विश्विद्यालय: मेघालय दिवस पर होनहार आर्थिक कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृति की घोषणा
बिमटेक में वार्षिक खुदरा सम्मेलन 2020 का आयोजन 
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में बसंतोत्सव का आयोजन