पंचशील ग्रींस में सम्पन्न हुआ 9वां विशाल नवरात्र महोत्सव और पंचम रामलीला महोत्सव: सौहार्दपूर्ण माहौल और भारी जनसमर्थन के बीच भव्य आयोजन
पंचशील ग्रींस नवरात्रा सेवक दल द्वारा आयोजित 9वां विशाल नवरात्र महोत्सव 2024 और पंचम रामलीला महोत्सव 2024 बड़ी खुशी और सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में हर परिवार ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 10 दिन तक चले इस महोत्सव को नवरात्रा सेवक दल ने पूरी श्रद्धा और संकल्प के साथ आयोजित किया, जिसमें माता रानी की कृपा से सभी बाधाओं का निवारण हुआ।
आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला, जिससे समस्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। महोत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल श्री रामदरबार की भव्य रथ यात्रा रही, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। भारी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया और नवरात्रा सेवक दल को समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया।
नवमी के दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जो प्रभु श्री राम और माता रानी की कृपा से सफल रहा। माता के विसर्जन के अवसर पर सेवक दल ने समाज में व्याप्त नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का संकल्प लिया। नवरात्रा सेवक दल ने इस महाउत्सव को सफल बनाने में शामिल सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार
