विजय दशमी (दशहरा), दशहरा अथवा विजयादशमी , पर्व क्यों मनाया जाता है ? बता रहे हैं ऋषि वशिष्ठ

दशहरा पर्व प्राचीनकाल से ही मनाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार कालांतर में इसे मनाने का स्वरूप बदलता रहा है। इस दिन का बहुत महत्व माना गया है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह दिन आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस बार यह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।

‘बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव विजया उत्सव।’

1. माता ने किया था महिषासुर का वध : इस दिन माता कात्यायनी दुर्गा ने देवताओं के अनुरोध पर महिषासुर का वध किया था तब इसी दिन विजय उत्सव मनाया गया था। इसी के कारण इसे विजयादशमी कहा जाने लगा। विजया माता का एक नाम है। यह पर्व प्रभु श्रीराम के काल में भी मनाया जाता था और श्रीकृष्‍ण के काल में भी। माता द्वारा महिषासुर का वध करने के बाद से ही असत्‍य पर सत्‍य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जाने लगा।

2. श्रीराम ने किया था रावण वध :
वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम ने ऋष्यमूक पर्वत पर आश्‍विन प्रतिपदा से नवमी तक आदिशक्ति की उपासना की थी। इसके बाद भगवान श्रीराम इसी दिन किष्किंधा से लंका के लिए रवाना हुए थे। यह भी कहा जाता है कि रावण वध के कारण दशहरा मनाया जाता है। दशमी को श्रीराम ने रावण का वध किया था। श्रीराम ने रावण का वध करने के पूर्व नीलकंठ को देखा था। नीलकंठ को शिवजी का रूप माना जाता है। अत: दशहरे के दिन इसे देखना बहुत ही शुभ होता है। रावण का वध करने के बाद से ही यह पर्व बुराई पर अच्‍छाई की जीत की खुशी में मनाया जाता है।

3. पांडवों की जीत :
यह भी कहा जाता है कि इसी दिन पांडवों को वनवास हुआ था और वे वनवास के लिए प्रस्थान कर गए थे। इसी दिन अज्ञातवास समाप्त होते ही, पांडवों ने शक्तिपूजन कर शमी के वृक्ष में रखे अपने शस्त्र पुनः हाथों में लिए एवं विराट की गाएं चुराने वाली कौरव सेना पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की थी। इसी दिन पांडवों ने कौरवों पर भी विजय प्राप्त की थी।
4. सती दाह :
यह भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव की पत्नी देवी सती अपने पिता दक्ष के यज्ञ की अग्नि में समा गई थीं।

5. चतुर्मास समाप्त : कुछ लोगों के अनुसार इस दिन से वर्षा ऋ‍तु की समाप्ति के साथ ही चातुर्मास भी समाप्त हो जाता है। हालांकि चतुर्मास देव उठनी एकादशी पर समाप्त होता है।

6. कृषि उत्सव :
वैसे देखा जाए, तो यह त्योहार प्राचीन काल से चला आ रहा है। आरंभ में यह एक कृषि संबंधी लोकोत्सव था। वर्षा ऋतु में बोई गई धान की पहली फसल जब किसान घर में लाते, तब यह उत्सव मनाते थे। इस दिन से वर्षा ऋ‍तु की समाप्ति के साथ ही चातुर्मास भी समाप्त हो जाता है। वर्षा ऋतु में बोई गई धान की पहली फसल जब किसान घर में लाते, तब यह उत्सव मनाते थे। इस काल से सेहत बनाने का समय प्रारंभ होता है।

7. शमी देने का प्रचलन : माना जाता है कि दशहरे के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्रा देते हुए शमी की पत्तियों को सोने का बना दिया था, तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।

☀कंसल्टेंट☀

☀योग एवम ज्योतिष☀

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
सम्पर्क सूत्र – 9259257034

यह भी देखे:-

2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ
आईएएस बनना चाहती है इंटर टॉपर निधि
Brahmakumaris organized Shivratri Celebrations
ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कंगना रनौत को बर्खास्त करने की मांग
बुलंदशहर में रालोद नेता के काफिले में हुए हमले में घायल एक शख्स की ग्रेनो के अस्पताल में मौत
आज का पंचांग, 12  नवंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
जिम्स हॉस्पिटल में होली मिलन समारोह
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट यूपी में अव्वल
सपेरों से शुरू हुई पूछताछ, एल्विस यादव और सपेरो को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस
नोएडा आगमन पर कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
608 पव्वे शराब के साथ 4 शराब तस्कर गिरफ्तार
डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य संरक्षक की भूमिका अपनाई - हस्तशिल्प निर्यात को 2030 तक तीन गुना करने का लक्...
भारत में अदृश्य सूर्यग्रहण से होगी 2080 की समाप्ति, इस वर्ष का राजा सेनापति मंगल देव तथा मंत्री बने ...
सपाइयों ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक
काजल को भी रिमांड पर लेने की तैयारी
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!