श्री रामलीला मंचन साइट-4 पर राम के राजतिलक से देवता चिंतित

ग्रेटर नोएडा, साइट-4 में आयोजित श्री रामलीला कमेटी द्वारा मंचन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक 3012 के गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्य प्रायोजक मनोज गुप्ता (मोनू), के.पी. कसाना, सविंदर भाटी, मनवीर भाटी, विजेंद्र भाटी (ठेकेदार) और पवन मिश्रा ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि मंचन में राजा दशरथ ने श्री राम के राज्याभिषेक की घोषणा की, जिससे देवलोक में देवता चिंतित हो गए। रामलीला की परंपरा के अनुसार, देवताओं को चिंता थी कि यदि राम राजा बन गए, तो रावण के विनाश की योजना पूरी नहीं हो पाएगी। अतः उन्होंने देवी सरस्वती से मंथरा की बुद्धि फेरने का निवेदन किया, ताकि राम को वनवास हो और रावण का संहार संभव हो सके। मंथरा ने कैकयी को भड़काया, जिसके बाद कैकयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे—पहला राम का चौदह वर्ष का वनवास और दूसरा भरत का राजतिलक। यह सुनकर राजा दशरथ को शांतनु का श्राप याद आता है, जब उनके हाथों धोखे से श्रवण कुमार का वध हो गया था और उन्हें पुत्र वियोग का श्राप मिला था। अंततः, राम के वियोग में राजा दशरथ का निधन हो जाता है।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि वनवास के दौरान श्री राम गंगा किनारे पहुँचते हैं, जहाँ केवट ने उनके चरणों की धूल धोकर उन्हें गंगा पार कराया। इसके बाद श्री राम भारद्वाज ऋषि का आशीर्वाद लेकर वन की ओर आगे बढ़ते हैं। इस बीच, भरत अयोध्या लौटते हैं और राम के वनवास के बारे में जानकर कैकयी को बुरा-भला कहते हैं। वह श्री राम को मनाने वन में जाने का निश्चय करते हैं।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने जानकारी दी कि 10 अक्टूबर को नारद-सूपर्णखा संवाद, सीता हरण, राम का वियोग और जटायु मरण जैसे प्रसंगों का मंचन होगा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी पिछले 19 वर्षों से विजय महोत्सव रामलीला का आयोजन कर रही है। इस बार 55 फीट का धनुष और 50 फीट की ऊंचाई पर उसका खंडित होना प्रमुख आकर्षण रहेगा। साथ ही, यह NCR का सबसे बड़ा मंच है। नगरवासियों के लिए एक सुंदर मेला भी लगाया गया है, जिसमें खाने-पीने के स्टॉल, घरेलू सामान की दुकानें, झूले, सर्कस, जादू और अन्य मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, बिजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर : श्री राम भाइयों समेत शिक्षा लेने गए गुरकुल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जन्मे राम , अयोध्या में दौड़ी ख़ुशी की लहर
सनातन धर्म रामलीला मंचन: सीता की खोज में निकले राम भक्त हनुमान ने जलाई सोने की लंका
रामलीला से मंच से हुआ भव्य कन्या पूजन, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंगों का हुआ मंचन.....ग्रेटर नोएडा वेस...
ग्रेनो वेस्ट रामलीला: पालकी में विदा हुईं माता जानकी, भावुक हुए दर्शक; रामलीला में राम वनवास का मंचन
श्री रमलीला साईट 4 : रामेश्वरम में सेतु बांध , प्रभु राम ने वानर सेना के साथ की लंका पर चढ़ाई
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : अशोक वाटिका में कैद सीता से मिले हनुमान, उजाड़ी अशोक वाटिका
प्रदेश मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने रबूपुरा में आयोजित रामलीला मंचन की पूजा-अर्चना कर, श्रीराम की उता...
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला: शिव धनुष तोड़ भगवान राम ने जीता स्वयंवर , सीता जी ने डाली वरमाला
श्री आदर्श रामलीला : रावण दहन व दशहरा मेला देखने उमड़ी भीड़, सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे मुख्य अतिथी
श्री रामलीला कमेटी  साइट 4  द्वारा रावण के साथ साथ कोरोना रूपी दानव के पुतले का भी किया गया दहन
साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत
आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने निकाली शोभायात्रा, कल 29 सितम्बर से रामलीला मंचन
श्री राम मित्र मंडल : श्रीराम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला मंचन का समापन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , नारद मोह लीला देख दर्शक हुए मन्त्रमुग्ध
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के मंचन में अहिल्या उद्धार के दृश्य ने मोहा मन