Greater Noida West: 501 कन्याओं के पूजन से श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा नवरात्रि के तृतीय दिवस पर 501 कन्याओं का पूजन कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। यह भव्य आयोजन रामलीला प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें लखनऊ से पधारे समाज कल्याण मंत्रालय के स्टाफ ऑफिसर शैलेन्द्र बहादुर सिंह और डीसीपी सुनिति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डीसीपी सुनिति ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी।
कन्या पूजन विधिवत महर्षि वेद वेदांग पाणिनि गुरुकुल के आचार्य रविकांत दीक्षित और उनके पंच शिष्यों द्वारा संपन्न कराया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और नारी शक्ति के प्रति सम्मान का भाव जगाने का काम किया।
इसके पश्चात रामलीला के तृतीय दिवस के मंचन में श्री राम का मिथिला आगमन, पुष्प वाटिका में सीता-राम का मिलन, शिव धनुष भंजन, और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने इस अद्भुत मंचन को सराहा और भावविभोर होकर रामलीला का आनंद लिया। इसमें मंचन के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा रहे।