नवरात्र सेवक दल द्वारा भव्य रामलीला महोत्सव में सीता-राम विवाह का अद्भुत मंचन, डांडिया डिस्को मस्ती ने बढ़ाया उत्साह

ग्रेटर नोएडा (पंचशील ग्रीन): नवरात्र सेवक दल (NSD) द्वारा आयोजित 9th विशाल नवरात्र महोत्सव और पंचम रामलीला महोत्सव 2024 में दूसरे और तीसरे दिन के कार्यक्रम में माता रानी की आरती के बाद दिव्य रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सीता स्वयंवर से लेकर सीता-राम विवाह तक के भव्य आयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आज के कार्यक्रम में पंचशील ग्रीन परिवार ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में जनक जी का भव्य दरबार, विश्वामित्र और राम-लक्ष्मण का आगमन, सीता जी का गौरी पूजन और स्वयंवर, रावण का धनुष तोड़ने का प्रयास, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, और अंत में श्री राम और सीता का शुभ विवाह प्रमुख रहे।

पूरे आयोजन में डांडिया डिस्को मस्ती 2024 ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। दर्शकों ने रामलीला के अद्भुत प्रसंगों के साथ डांडिया की धुनों पर झूमते हुए रातभर आनंद लिया।

इस सफल आयोजन को संभव बनाने में नवरात्र सेवक दल की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप परिसर में हर तरफ खुशी का माहौल था। सभी ने माता रानी के आशीर्वाद और प्रभु श्रीराम की कृपा से इस 10-दिवसीय महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।

इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाते हुए मनीष कुमार अवस्थी ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार अवस्थी, प्रताप जी, निंदरजी, पूर्ति अवस्थी, अनुज, अजीत, और रामाशीष सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के मंचन के लिए भूमि पूजन सम्पन्न, राजस्थान के कलाकार करेंगे भव्य प्...
ग्रेनो वेस्ट श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट : राम-सीता और लक्ष्मण को नाव में बैठाकर पार कराई गंगा, केवट प्...
जहांगीरपुर : श्री रामायण मेला सीमित द्वारा गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारम्भ
श्री राम मित्रमंडल रामलीला नोएडा : नारद मोह मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
हैबतपुर में रामलीला महोत्सव के लिए आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा किया गया भूमि पूजन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : राम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम हुए नाराज, लक्ष्मण-परशुराम संवाद देख दर्श...
साइट-4 रामलीला में क्षेत्रीय इतिहास पर विशेष नाटक "हिंडन की रफ्तार" का भव्य आयोजन
अयोध्या में राम जन्म पर उठी खुशी की लहर
सीता हरण में व्याकुल श्रीराम” — ग्रेटर नोएडा साइट-4 रामलीला में हुआ भावपूर्ण मंचन
रबूपुरा रामलीला में भरत को राज राम को मिला बनवास
श्री रामलीला साइट 4 : हनुमान जी ने जला डाली रावण के सोने की लंका
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: केवट ने प्रभु राम को पार कराई गंगा
आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर : श्री राम भाइयों समेत शिक्षा लेने गए गुरकुल
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा रामलीला मंचन : शूर्पणखा की नाक कटी, रावण ने किया सीता का हरण
श्री रामलीला कमेटी साईट 4 ग्रेटर नोएडा ने मनाया गांधी जयंती, प्लास्टिक छोड़ने का प्रण लिया गया
"बज़्म-ए-सुख़न" कवि सम्मलेन के साथ सेक्टर-पाई ग्रेनो में दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ