श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म और सीता जन्म की लीला ने किया मंत्रमुग्ध
ग्रेटर नोएडा (सेक्टर पाई): श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन में राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। रामलीला मैदान, ऐच्छर सेक्टर पाई में आज के मंचन का शुभारंभ गणेश पूजन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज़ेवर विधानसभा के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला की शुरुआत की।
आज के मंचन में अयोध्या में प्रभु श्रीराम और उनके तीनों भाइयों—लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न—के जन्म का अद्भुत महोत्सव मनाया गया। राम के जन्म के साथ ही असत्य पर सत्य की विजय की स्थापना के इस ऐतिहासिक क्षण ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। दूसरी ओर, जनकपुर में माता सीता के जन्म का दृश्य भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाला रहा।
रामलीला में शिक्षा का महत्व बताते हुए, प्रभु श्रीराम अपने भाइयों के साथ गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते हुए दिखाए गए। यह दृश्य दर्शकों को यह सिखाता है कि शिक्षा का जीवन में कितना अहम स्थान है, भले ही परमपिता परमेश्वर स्वयं अनंत ज्ञान से परिपूर्ण हों।
इन पावन लीलाओं का क्षेत्रवासियों ने भरपूर आनंद लिया। आधुनिक तकनीक, ध्वनि और प्रकाश के अद्भुत संयोजन ने इस बहु मंचीय प्रस्तुति को और भी भव्य बना दिया। सभी उपस्थित भक्तों ने इन दिव्य लीलाओं का भरपूर आनंद लिया और अपने जीवन को धन्य माना।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, नरेश गुप्ता, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, सतीश भाटी, यशपाल भाटी, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, मिडिया प्रभारी धीरेंद्र भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा, सुभाष भाटी, उमेश गोतम, पवन नागर, विजय अग्रवाल, रोशनी सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
