श्री रामलीला कमेटी साइट 4 पर अयोध्या में श्रीराम जन्म से प्रजा में दौड़ी खुशी की लहर

ग्रेटर नोएडा (साइट 4): श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा के दूसरे दिन की रामलीला का मंचन रावण-वेदवती संवाद से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मंचन की शुरुआत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि “हम सभी को जीवन में श्रीराम के चरित्र को अपनाना चाहिए।”

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न के जन्म से पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नगरवासी उत्सव मनाने लगे। मंचन में दर्शकों को भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य विशेष रूप से भावुक कर गया।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने जनकपुर का प्रसंग सुनाया, जहाँ राजा जनक हल चलाते समय धरती से सीता जी का जन्म होता है। अयोध्या में गुरु वशिष्ठ जी द्वारा चारों राजकुमारों का नामकरण संस्कार होता है और वे शिक्षा के लिए वशिष्ठ जी के आश्रम में भेजे जाते हैं।

सहायक महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि विश्वामित्र, सुबाहु और मारीच के अत्याचारों से परेशान होकर राजा दशरथ के पास जाते हैं और राम-लक्ष्मण को साथ लेकर आते हैं। भगवान श्रीराम, विश्वामित्र के आशीर्वाद से ताड़का, सुबाहु, और मारीच का वध करते हैं।

उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि अगले दिन की लीला में अहिल्या उद्धार, जनकपुरी भ्रमण और गौरी पूजन जैसे प्रसंगों का मंचन होगा।

इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, केके शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अनिल कसाना, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, सुरेंद्र तायल, मनोज यादव, गजेंद्र चौधरी, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू, दीपक, राहुल, अनुज, मोनू, टीपी सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

शैक्षिक व सांठनिक दक्षता से ही सर्जनात्मक समाज का निर्माण- नंदगोपाल वर्मा
कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की करोड़ो की संपत्ति कुर्क
आईएचजीएफ मेले में NORTH EAST और जोधपुर शिल्प समूह के उत्पादों पर फोकस
सपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
गार्डों की मदद से फ़ैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
जून 26 और 28 को होगा जीबीयू-ईटी 2020 का पहला चरण "रिमोट प्रोक्टेड ऑनलाइन परीक्षा"
कोरोना; पांच राज्‍यों में बिगड़े हालात, इन राज्‍यों में लगा नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
एक लाख का वांटेड ईनामी दुजाना गैंग का सदस्य चढ़ा एसटीएफ नोएडा ईकाई के हत्थे
भाजयुमो हाथरस: छेड़ोगे तो भारत छोड़ेगा नहीं: श्रीकांत शर्मा
सैंथली की टीम बनी जेडीबी डाढा बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता
LOCKDOWN मामला : सुप्रीम कोर्ट से यूपी सरकार को मिली बड़ी राहत 
कोविड-19 महामारी के दौरान  एनटीपीसी दादरी प्रबंधन का सराहनीय सहयोग 
पीसी गुप्ता गैंग का एक और जमीन खरीद घोटाला उजागर , करोड़ों का लगाया चूना
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024: गलगोटिया विश्वविद्यालय में नवाचार के जरिए राष्ट्र की समस्याओं का समाधान
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के विक्ट्री24 स्पोर्ट्स वीक में छात्रों ने मचाया धमाल
नॉलेज पार्क में बेखौफ अपराधियों ने किया हमला