एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

नेएडा । थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 मार्केट में 19 जनवरी 2024 को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हुई एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने आज गैंगस्टर कपिल मान के मौसेरे भाई संजीत मान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी हत्याकांड में नामजद था और लंबे समय से फरार था। नोएडा पुलिस उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही थी। हत्याकांड से संबंधित यह 11वीं गिरफ्तारी है। संजीत हत्या के षड्यंत्र में शामिल था। नोएडा पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे शूटर समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी शेष है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बीते माह ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी काजल खत्री को गिरफ्तार किया था। काजल पर आरोप था कि उसने सूरज मान की नोएडा में दिनदहाड़े हत्या की साजिश रची थी। काजल इस हत्या के मामले में वांछित थी । और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नोएडा पुलिस काजल को एक माह पहले एक दिन की रिमांड पर लेकर आईं थी। काजल से ही कपिल मान के मौसेरे भाई संजीत मान के बारे में जानकारी मिली थी। काजल से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजीत को थानाक्षेत्र से दबोच लिया। संजीत पर आरोप है कि सूरज मान की हत्या के पहले जब कपिल मान रोहिणी कोर्ट आया था तो उस समय उसकी मुलाकात संजीत से हुई थी। कपिल ने संजीत को हत्या करवाने का आदेश दिया था। हत्या कैसे करवानी है इसकी जानकारी भी संजीत को दी गई थी। कपिल मान और प्रवेश मान के बीच लंबे समय से चली आ रही गैंगवार में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है।

सूरज मान हत्याकांड में नोएडा पुलिस ने भले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है पर तीसरा शूटर अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। तीसरा शूटर लारेंस विश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। वहीं कपिल मान भी लारेंस विश्नोई गैंग का करीबी है। सूरज मान से पहले हत्या की योजना उसके चचेरे भाई रोमित मान की बनी थी। लेकिन उसे आरोपी तलाश नहीं पाए। नोएडा पुलिस ने यह खुलासा किया था । कि कपिल मान जेल में बंद अपने दुश्मन प्रवेश मान समेत अन्य की हत्या करवाने की भी योजना बना रहा है। सूरज मान का भाई प्रवेश मान गैंगस्टर है। प्रवेश मान की उसके गांव खेड़ा खुर्द निवासी गैंगस्टर कपिल मान से अदावत चल रही है। इस दुश्मनी में दोनों तरफ से हत्याएं हो रही हैं। गैंगस्टर कपिल मान के पिता ब्रह्मप्रकाश की हत्या 7 मई 2022 को हुई थी। इस हत्या में नीरज बवानिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार हुए थे। प्रवेश मान का भी नाम आया था। प्रवेश को नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है। सूरजमान की जनवरी माह मे हत्या करने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश दिल्ली बॉर्डर पर गए। वहां तीनों ने बाइक को सड़क के किनारे फेंक दिया और बस से मुरादाबाद चले गए। तीनों जब दिल्ली लौटे तो वहां की पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। जिस समय देनों की गिरफ्तारी हुई वे राजस्थान भागने की फिराक में थे। तीसरा शूटर अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक बीते सप्ताह काजल खत्री से हुई पूछताछ में तीसरे शूटर के नाम और काम के बारे में अहम जानकारी मिल गई है। जल्द ही तीसरे शूटर को दबोचने का दावा नोएडा पुलिस की ओर से किया जा रहा है।

बता दें कि कपिल मान से चल रही दुश्मनी के कारण सूरज मान पत्नी के साथ नोएडा की एक सोसाइटी में रहता था। इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। दिल्ली पुलिस के एक एसआई ने उसकी लोकेशन हत्यारोपियों को दी और उसके बाद जब सूरज जिम करके लौट तो कार के अंदर ही सेक्टर-104 में उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। भाई सूरज मान की हत्या के बाद गैंगस्टर प्रवेश मान अंतिम संस्कार में आया था। अभी भी कपिल और प्रवेश मान गिरोह के बीच गैंगवार होने की आशंका है।

यह भी देखे:-

जल जीवन मिशन के स्टाल के अंदर पहुंचे सीएम, राष्ट्रपति ने भी हर घर जल स्टाल को निहारा
दिल्ली में चला योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन
आज शाम निकलेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें क्यों ?
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल के सट्टेबाज़
वर्चुअल मीटिंग में भारतीय मूल के सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी को 50 हजार कोविशील्‍ड वैक्‍सीन...
कोहरे का कहर: ईस्टर्न पेरिफेरल पर ट्रकों और बस की टक्कर, कई घायल
दिव्य उपवन में पर्यावरण संरक्षण में जुटे बच्चों को विधायक तेजपाल नागर ने किया सम्मानित
गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
हवन यज्ञ के साथ सिटी हार्ट स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ
आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है सूर्य उपासना का महा पर्व "मकर संक्रांति"
दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
जीएसटी काउंसिल की बैठक : आम जनता को बड़ी राहत, निर्मला सीतारमण ने की घोषणा — क्या घटा क्या बढ़ा बता र...
कानपुर में पुलिस की गाड़ी से उतरते ही गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने कुचला, मुख्य आरोपी दारोगा क...
कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा