पंचशील ग्रीन में नवरात्र महोत्सव की धूम, शिव-पार्वती संवाद और रामलीला मंचन ने बांधा समां
ग्रेटर नोएडा। नवरात्र सेवक दल (NSD) द्वारा संचालित 9वें विशाल नवरात्र महोत्सव एवं पंचम रामलीला महोत्सव 2024 के पहले दिन का आयोजन धूमधाम से हुआ। माता शैलपुत्री की सुबह और रात की आरती के बाद रामलीला के दिव्य मंचन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शिव-पार्वती संवाद और प्रभु विष्णु के मानव अवतार का नाट्य रूपांतरण, साथ ही वेदवती-रावण संवाद जैसे प्रसंगों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पंचशील ग्रीन के निवासियों ने इस अद्भुत प्रस्तुति को भाव-विभोर होकर सराहा और कलाकारों का जोश बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने के लिए नवरात्र सेवक दल की टीम ने कड़ी मेहनत की, जिससे पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस आयोजन में मनीष कुमार अवस्थी, प्रताप जी, निंदरजी, पूर्ति अवस्थी, अनुज, अजीत और रामाशीष जी का विशेष योगदान रहा। नवरात्र महोत्सव के 10 दिन, 10 महाउत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालु माता रानी और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आनंदित हो रहे हैं।
