GRENO WEST : गणेश वंदना के साथ श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की रामलीला का शुभारम्भ, श्रवण कुमार प्रसंग के जीवंत मंचन से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव 2024 का शुभारंभ आज गणेश पूजन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राधा कृष्ण पार्क में 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा।
आज के कार्यक्रमों में गणेश पूजन, रामायण पूजन, नारद मोह व श्रवण कुमार के प्रसंग आदि का मंचन हुआ। कार्यक्रम में रामायण जी का विधिवत पूजन हुआ और ट्रस्ट के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया।
रामलीला महोत्सव 2024 के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर जी व गौर ग्रुप के संथापक बी एल गौर ने दीप प्रज्जलन किया जिसके बाद राम दरबार मन्दिर में आरती के साथ दर्शन के लिए उपलब्ध रहा।
प्रथम दिवस के मंचन का मुख्य आकर्षण श्रवण कुमार प्रसंग रहा जिसमें मुंबई से आये थियेटर कलाकारों ने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
ट्रस्ट के ओर से ज्ञानेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, हीरेन्द्र चौहान, धीरज सेठ, हर्ष राजपूत, अमित बाजपेयी, आदि शामिल रहे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव और प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष विशेष कार्यक्रम 501 कन्याओं का कन्या पूजन शनिवार 5 अक्टूबर को किया जाएगा 6 अक्टूबर को रामबारात व 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव रहेगा। जिसको तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
