साइट-4 रामलीला में क्षेत्रीय इतिहास पर विशेष नाटक “हिंडन की रफ्तार” का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा, 3 अक्टूबर 2024: श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा ने विजय महोत्सव 2024 के अंतर्गत साइट-4 के सेंट्रल पार्क में विशेष नाटक “हिंडन की रफ्तार” का भव्य आयोजन किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, ADCP अशोक कुमार और शिक्षा विभाग के सह सचिव रविंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि इस विशेष नाटक में बिसरख का इतिहास, द्रोणाचार्य गुरुकुल (दनकौर), कासना की माता सती निहाल दे, सूरजपुर व नलगढ़ा में शहीद भगत सिंह, और ग्रेटर नोएडा की स्थापना के प्रसंगों का प्रभावशाली चित्रण किया गया।
महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि “हिंडन की रफ्तार” कार्यक्रम क्षेत्र के इतिहास को दर्शाने के लिए लाईट एंड साउंड के साथ प्रस्तुत किया गया। आर्य दीप पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने इस नाटक में शानदार प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि विजय महोत्सव 2 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा। 3 अक्टूबर के “हिंडन की रफ्तार” कार्यक्रम के बाद 4 से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रामलीला का सुंदर मंचन होगा। इस बार मेले में खाने-पीने के बेहतरीन स्टॉल और मनोरंजन के लिए झूले, सर्कस आदि भी लगाए गए हैं।
इस अवसर पर सरदार मनजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अनिल कसाना, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, सुरेंद्र तायल, मनोज यादव, गजेंद्र चौधरी, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू दीपक, राहुल, अनुज, मोनू, टी.पी. सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।