श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर की भव्य शुरुआत: रावण की तपस्या से श्रवण कुमार तक के मार्मिक मंचन

सूरजपुर, 3 अक्टूबर 2024: श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर की वार्षिक रामलीला का भव्य मंचन 2 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। आज के कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत आरती से हुई, जिसके बाद रावण द्वारा शिव की तपस्या और चंद्रहास प्राप्ति की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही रावण और वेदवती के बीच संवाद और माता-पिता भक्त श्रवण कुमार की तीर्थयात्रा का मार्मिक चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया।

रामलीला में आए कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया, जिन्होंने भावविभोर होकर कलाकारों की अदाकारी की सराहना की। रामलीला का आयोजन सूरजपुर के बराही मंदिर मैदान पर हो रहा है। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतवीर भाटी ने बैठक का संचालन किया। रामलीला महामंत्री सत्यपाल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन 13 अक्टूबर 2024 को विजय महोत्सव के साथ संपन्न होगा।

रामलीला कमेटी ने मेले में आने वाले बच्चों के लिए झूलों और खाने के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, भक्तों और दर्शकों के लिए घरेलू सामानों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मेले में आने वाले दूर-दराज के लोगों के लिए पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें पुलिस प्रशासन और कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से सत्यवीर भाटी, डॉक्टर धनीराम, देवधर भूदेव शर्मा, सत्यपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, ओमवीर बैसला, अनिल भाटी, लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, विशाल गोयल, सुभाष गुप्ता, यशपाल चौहान, भगत सिंह आर्य, राजेश ठेकेदार, विनोद पंडित, विकास वर्मा, मोहित शर्मा और अशोक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रामलीला के आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और विजय दशमी तक यह भव्य आयोजन जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला कमिटी ने रामलीला की शुरुआत के लिए किया भूमि पूजन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , मुनि विश्वामित्र के साथ गए राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का का वध
शिवलीला के मंचन के साथ धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का आगाज
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : सीता जन्म एवं अहिल्या उद्धार का मार्मिक चित्रण
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ विजय महोत्सव 2022 का आगाज
श्री आदर्श रामलीला: सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर बदला लेने के लिए सीता को...
सिकंदराबाद में निकली भव्य राम बारात , आचार्य अशोकानंद ने किया शुभारम्भ
साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2024 की शरुआत
ग्रेनो वेस्ट में होगी हाईटेक रामलीला, श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन
आदर्श रामलीला सूरजपुर : भिक्षा की आड़ में माता सीता का हरण कर लंका ले गया रावण
आदर्श रामलीला सूरजपुर में शिव धनुष तोड़कर भगवान राम ने रचाया माता सीता से विवाह
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला: कुम्भकर्ण को जगाने पहुंची सेना, मेघनाद का हुआ वध
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला: शिव धनुष तोड़ भगवान राम ने जीता स्वयंवर , सीता जी ने डाली वरमाला
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला , भगवान राम द्वारा अहिल्या उद्धार प्रसंग देख दर्शक हुए गदगद
नोएडा में छोटे बच्चों ने पुतला बनाकर किया रावण का दहन
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला में सुग्रीव और बाली के युद्ध ने दर्शकों को किया रोमांचित