आर्ट ऑफ लिविंग ने गाँधी जयंती पर “श्री अरण्यम” परियोजना की शुरुआत की, ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण किया गया
ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2024: गाँधी जयंती के अवसर पर, आर्ट ऑफ लिविंग ने ‘श्री अरण्यम’ परियोजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य बायोडायवर्सिटी को बढ़ाना है। इस परियोजना के तहत, आज ग्रेटर नोएडा में आर्ट ऑफ लिविंग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर पी-3 में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक दिनेश शर्मा ने किया, जिन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में संजय ड्राबू (अपैक्स मेंबर), सविता शर्मा, राजेश माथुर (क्षेत्रीय संयोजक, आर्ट ऑफ लिविंग), वरिष्ठ फैकल्टी आर्ट ऑफ़ लिविंग सुरेश शर्मा, श्वेता अग्रवाल, डॉ.मधु अग्रवाल, रविशा बक्शी, राजेश चोपड़ा, रीना सिंह, विनोद गुप्ता, संगीता गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और वृक्षारोपण के माध्यम से बायोडायवर्सिटी को बढ़ाने का संकल्प लिया।
