मिशन शक्ति- पांचवा चरण (स्पेशल) योगी सरकार वीमेन्स फेस्ट से नारी शक्ति को स्वरोजगार और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए करेगी प्रोत्साहित

सीएम योगी के निर्देश पर राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर फेस्ट का किया जाएगा आयोजन

फेस्ट में स्वयं सहायता समूह और सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार उत्पादों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी और स्टॉल

सांस्कृतिक संध्या, स्वास्थ्य चेकअप कैंप, नुक्कड़ नाटक समेत कई कार्यक्रम किये जाएंगे आयोजित

महिलाओं के लिए रिटायरिंग रूम, क्रेच और वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स का किया जाएगा निर्माण

लखनऊ, 1 अक्टूबर: योगी सरकार प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के पांचवे चरण में महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वीमेन्स फेस्ट का आयोजन करने का जा रही है। वहीं मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए रिटायरिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए क्रेच की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

स्वयं सहायता समूह और सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा फेस्ट में लगाए जाएंगे स्टॉल महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर को अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपद के मिशन शक्ति नोडल अधिकारी (पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक) ऑनलाइन जुड़ेंगे। वहीं राजधानी लखनऊ के साथ प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जनपदों में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। वहीं योगी सरकार ने इस बार 1090 चौराहे पर महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वीमेन्स फेस्ट का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। इसे महिलाओं के स्वयं सहायता समूह और सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा लगाया जाएगा, जिसमें उनके द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके तहत सांस्कृतिक संगीता संध्या, वार्ता कार्यक्रम, स्वास्थ्य चेकअप कैंप, प्रेरणात्मक भाषण, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सत्र आदि का आयोजन किया जाएगा।

महिलाओं के लिए रिटायरिंग रूम, क्रेच और वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स का किया जाएगा निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के रिटायरिंग रूम और क्रेच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन, पीएसी वाहिनी परिसर, मेडिकल कॉलेज आदि जगहों पर वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स का निर्माण किया जाएगा। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये जाएंगे। प्रदेश के हर थाने में महिला बैरक की व्यवस्था की सुनिश्चित की जाएगा। साथ ही राजधानी लखनऊ की तर्ज पर सभी कमिश्नरेट में पिंक बूथ की स्थापना और पिंक स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों मॉल, सार्वजनिक स्मारक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर आदि शिशुओं के लिए फिडिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं असंगठित क्षेत्रों में (बिल्डिंग कंसट्रक्शन साइट, कारखाने, फैक्टरी) कार्य करने वाली महिलाओं के लिए विश्राम स्थल की व्यवस्था की जाए ताकि महिलाएं यहां अपना व्यक्तिगत समय बिता सकें। इन स्थानों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

ये विभाग मिलकर मिशन शक्ति के पांचवे चरण को बनाएंगे सफल मिशन शक्ति के पांचवे चरण को 12 विभाग मिलकर सफल बनाएंगे। इसमें गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग और युवा कल्याण विभाग आदि शामिल हैं।

यह भी देखे:-

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण, राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं—आयुष पुनर्जागरण का ऐतिह...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, संविधान में बदलाव की कोशिशों को किया खारिज
कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी 
योगी सरकार का बड़ा कदम: मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, टैबलेट-नकद इनाम, स्किल डेवलपमें...
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसर के तबादले
पंचायतन गांव में हुई किसान एकता संघ की बैठक
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
सीएम योगी ने अटल आवासीय विद्यालयों के लिए एकीकृत निगरानी प्रणाली पोर्टल का किया शुभारंभ
कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में एक बार ही प्रशासनिक फेरबदल बड़ी तादाद में आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, गौतम बुद्ध न...
सीएम योगी ने मंत्रिमंडल संग देखी 'द केरल स्टोरी'
महाकुम्भ 2025: सीएम योगी करेंगे स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ, सफाईकर्मियों को मिलेगा...
खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव
तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे
ओलंपिक व पैरालंपिक गेम्स के पदक विजेताओं को सीएम योगी ने किया पुरस्कृत
मौनी अमावस्या पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम योगी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा