भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सफलतापूर्वक पूरा किया स्पेशल कैम्पेन 4.0 का पहला चरण

नई दिल्ली, 30 सितंबर, 2024: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत स्पेशल कैम्पेन 4.0 के पहले चरण ‘प्रारम्भिक तैयारी’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान 16 से 30 सितंबर, 2024 तक चला, जिसमें बल की सभी फॉर्मेशनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कैम्पेन के पहले चरण में, बल ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की और आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही, स्वच्छता अभियान के लिए उचित स्थानों का चयन किया गया और अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रेरित किया गया। कार्यालयों में उपलब्ध स्थानों का बेहतर उपयोग, अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान और अभिलेखों के प्रभावी प्रबंधन के लिए भी व्यापक कार्ययोजनाएँ बनाई गईं।

इस अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया, जहां से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अब स्पेशल कैम्पेन 4.0 के अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें और भी व्यापक क्रियाकलाप किए जाएंगे।

यह भी देखे:-

पराक्रम दिवस पर जानें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में ये 10 खास बातें
ट्रिपल तलाक़ पर ऐतिहासिक बिल लोकसभा में पारित, सारे संशोधन हुए खारिज
तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय, मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग ...
चीन के इन 42 APP को रक्षा मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा
कोरोना से मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन 
मंदी को लेकर वित्त मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस, जानिए अहम बातें
कल से पूरे देश में लागू हो जाएंगे ये नए नियम, बदल जाएगा Driving Licence और RC
कश्मीरी छात्र ने फेसबुक पर शेयर किया विवादित पोस्ट, IIMT कॉलेज ने किया निलंबित
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, AIIMS में सुबह-सुबह लगवाया टीका
फरार हुआ सपा-बसपा उम्मीदवार, रेप का है आरोप
जीएसटी काउन्सिल की बैठक में किए गए बड़े बदलाव, जानिए क्या हुआ सस्ता , छोटे कारोबारियों को राहत
नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चल रहे विकास कार्यों का ...
Big Breaking: Income Tax Slabs 2025: Budget 2025- जानिए कितने आय पर टैक्स की राहत मिली? जानिए वित्त ...
पीएम मोदी ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे , नोएडा समेत कोलकोता व मुंबई में  HI TECH Corona Test...
बजट 2021 से जुड़ी खास बातें, जानिए क्या है, पढ़ें पूरी खबर 
सीआरपीएफ के 18 जवान शहीद, आईईडी से लैस कार में सवार था जैश का आतंकी