रिश्ते का कत्ल, पति निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 27 सितंबर 2024 को खेडा चोगानपुर में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में कार्रवाई की। आरोपी पुतान सिंह (62) को पुलिस ने 28 सितंबर को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, पुतान ने अपनी पत्नी रजनी देवी (50) की हत्या कर दी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना इकोटेक-3 पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय इंटेलिजेंस और सर्विलांस का सहारा लेते हुए आरोपी को बालक इंटर कॉलेज के पास स्थित सीएनजी पंप से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाईप भी बरामद किया गया। पूछताछ में पुतान ने बताया कि उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था और इसी विवाद के चलते उसने घटना के दिन लोहे के पाईप से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।