जीबीयू ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो के “कौशल विकास में अकादमी और उद्योग के सहयोग की सफलता: एक पहल सत्र की अध्यक्षता की

यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो के दूसरे दिन, इंडिया एक्सपो मार्ट में “कौशल विकास में अकादमी और उद्योग के सहयोग की सफलता: एक पहल” विषय पर एक ज्ञान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. रविन्द्र कुमार सिन्हा, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने की।

इस कार्यक्रम में पांच विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देने और उद्योग के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए अपनाई गई “सर्वश्रेष्ठ उद्योग- अकादमी सहयोग प्रथाओं” को प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालयों ने अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में औद्योगिक सहयोग को उजागर किया और उद्योग जगत से तालमेल कर नये पाठ्यक्रमों को चलाने की मंशा उद्धृत की और उद्योग जगत भी इसमें बढ़चढ़ कर आगे आयें।

इस अवसर पर प्रोफेसर पार्थ चटर्जी, डीन एकेडमिक्स, शिव नादर विश्वविद्यालय; श्री राकेश सिंह, वीपी- प्लेसमेंट, बेनेट विश्वविद्यालय; डॉ. भूवनेश कुमार, डीन रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय; प्रोफेसर संजीव बंसल, अतिरिक्त प्रो-वाइस चांसलर, एमीटी विश्वविद्यालय और डॉ. शक्ति साही, आईपीआर सेल की प्रमुख, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया एवं विस्तार पूर्वक अपने अपने विश्वविद्यालय के उद्योग जगत से संबंधित पाठ्यक्रमों से अवगत कराया।

अपने अध्यक्षीय उदबोधन में जीबीयु के कुलपति प्रो रविन्द्र कुमार सिन्हा ने अकादमिक संस्थानों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं, उद्योगों और अन्य हितधारकों के बीच संसाधनों के उचित उपयोग के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा ज्ञान और नवाचार क्लस्टर (NGN-KIN) के गठन पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह समय की माँग है और हमें आगे इस विषय पर विमर्श करना होगा।

इस कार्यशाला में जीबीयु का प्रतिनिधित्व कर रही डॉ शक्ति साही ने कहा कि यह कार्यक्रम कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाई गई एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में डॉ साही के साथ प्रबंधन विभाग के डॉ सतीश कुमार मित्तल एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ अर्पित भारद्वाज ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी देखे:-

देखें VIDEO, अभिभावक संघ व शिक्षा समिति के लड़ाई में पीस रहे मासूम बच्चे
जीएल बजाज में फेयरवेल पार्टी, इधांत गर्ग बने मिस्टर फेयरवेल तो  श्वेता गौतम को मिस फेयरवेल का ख़िताब
जी. डी. गोयंका में आन लाइन श्रीकृष्णजन्माष्टमीका कार्यक्रम
शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं व 12 वीं के  परीक्षा के तारीख की घोषणा की  , जानिए विस्तार से 
गलगोटियास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में दिव्यांगता अधिकार के लिए लोगो किया गया लांच
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
"रघुपति राघव रजा राम" से गूंजा सेंट जोसफ स्कूल
बैकसन होम्योपैथी में होगा कैंसर का प्रभाशाली इलाज
जीएल बजाज में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर नेशनल कॉन्क्लेव, नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को समग्...
नैतिक मूल्यों और नैतिकता के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना, बौद्ध अध्यन पर व्याख्यान कल   
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कॉर्पोरेट लीडरशिप कॉन्क्लेव, देशभर के उद्योग दिग्गजों ...
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव
यमुना प्राधिकरण में बनेगा यूनिवर्सिटी हब, 6 विश्वविद्यालय की स्कीम लॉन्च