UPITS 2024: कारोबारियों के सपनों को ट्रेड शो में मिल रही नई उड़ान, विदेशी बॉयर्स से ऑर्डर मिलने से सपने हो रहे पूरे

*बी-टू-बी कार्यक्रम बन रहा इसका बहुत अच्‍छा माध्‍यम*

*ग्रेटर नोएडा, 27 नवंबर :* उत्‍पाद बनाने वाले हर कारोबारी का एक बड़ा सपना होता है कि उसके उत्‍पाद को विदेशों में भी पंसद किया जाए। जी हां, ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्‍सपो सेंटर एवं मार्ट में चल रहा उत्‍तर-प्रदेश अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रेड शो कारोबारियों के इस सपने को नई उड़ान दे रहा है। स्‍टॉल्‍स पर तो बॉयर्स विजिट कर ही रहे हैं, लेकिन यहां आयोजित हो रहा बी-टू-बी कार्यक्रम इन कारोबारियों को विदेशी बॉयर्स से मिलाने में ज्‍यादा सहायक हो रहा है, इससे खासकर युवा कारोबारियों में काफी उत्‍साह है, उन्‍हें उम्‍मीद है‍ कि आने वाले दो दिनों में उन्‍हें और भी कई विदेशी ऑर्डर मिलेंगे, जो उनके उत्‍पादों को अच्‍छा-खासा एक्‍सपोजर देने में सहायक सिद्ध होगा।

*इस बार बॉयर्स को नहीं पड़ रही ढूंढ़ने की जरूरत*
वृंदावन के डिवाइन कॉपर के फाउंडर चेतन खंडेलवाल बॉयर्स-सेलर मीट को लेकर होने वाले कार्यक्रमों से काफी उत्‍साहित हैं। वह कहते हैं कि पहले तो हमें बॉयर्स को ढूंढ़ने की जरूरत पड़ती थी, लेकिन इस बार ट्रेड शो में जिस तरह बॉयर्स-सेलर मीट का आयोजन किया जा रहा है, उससे आसानी से बॉयर्स मिल रहे हैं, हमें बॉयर्स ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्‍होंने बताया कि मुझे पिछले साल भी तीन देशों से ऑर्डर मिले थे और इस बार भी ऑस्‍ट्रेलिया से ऑर्डर मिला है, जो हमारे लिए बहुत बड़ी ऑपरच्‍यूनिटी है। उन्होंने कहा, योगी सरकार की स्टार्टअप को आगे बढ़ाने की पहल इसमें बहुत अच्छी भूमिका निभा रही है।

*योगी सरकार की पहल से हो रहा संभव*
हापुड़ के मदर नेचर हर्बल अपैरल्‍स के मैनेजिंग डायरेक्‍टर दीपक पांडे क्‍यूबा, यूनाइटेड किगड़म, स्‍पेन, तुर्की, जिम्‍बांबे के बॉयर्स मिलने से काफी उत्‍साहित हैं। वह कहते हैं कि यह सब योगी सरकार की पहल की वजह से संभव हो रहा है, क्‍योंकि यहां बी-टू-बी कार्यक्रमों के माध्‍यम से आसानी से बॉयर्स मिल रहे हैं। उन्‍होंने कहा, हमारा उत्‍पाद पूर्ण तरीके से हर्बल पर आधारित है, जिसके बारे में जानने के लिए बॉयर्स काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं, क्‍योंकि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा अपरैल उत्‍साह है, जो पर्यावरण के साथ ही स्किन के लिए भी लाभकारी है।

*इस प्‍लेटफॉर्म के जरिए मिल रहे कई देशों के बॉयर्स*
कानपुर स्थित रास बॉयोसॉल्‍यूशन की प्रमुख रुचि खन्‍ना ने कहा कि हम पिछले 15 साल से अपना कारोबार कर रहे हैं और दो साल पहले अपने उत्‍पादों का एक्‍सपोर्ट करना शुरू किया है। पहले जहां हमें ऑनलाइन एक-दो बायॅर्स ही मिले थे, लेकिन इस प्‍लेटफॉर्म के जरिए हमें कई देशों के बॉयर्स मिल रहे हैं, जो हमारे लिए काफी उत्‍साहजनक है। उन्‍होंने बताया कि पिछले तीन दिनों के अंदर हमें वियतनाम, युगांडा, आस्‍ट्रेलिया सहित कई देशों के बॉयर्स मिले हैं। कंपनी के प्रमुख सत्‍यम खन्‍ना कहते हैं कि हमें सभी देशों से अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है। वह कहते हैं कि यह योगी सरकार की पहल का प्रतिफल है।  

*योगी सरकार की पहल से मिल रहा इंटरनेशनल एक्‍सपोजर*
मुरादाबाद स्थित शान इम्‍पैक्‍स के प्रमुख मो. शाहरूख कहते हैं कि हम दूसरी बार इस ट्रेड शो का हिस्‍सा बने हैं। उन्‍होंने बताया कि हमें अभी सोमानिया से ऑर्डर मिल चुका है, जबकि कई और देशों के ऑर्डर पाइप लाइन में हैं। मो. शाहरूख कहते हैं, योगी सरकार की पहल की वजह से उनके उत्‍पादों को इंटरनेशनल एक्‍सपोजर मिल रहा है, जो उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

यह भी देखे:-

बड़ी लापरवाही: करंट का तांडव, बिजली के लटके तार की चपेट में आने से मजदूर महिला की मौत
बदमाश ने खुलेआम लहराया छुरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी में सिल्वर मेडल विजेता बालम सिंह खानी को किया सम्मा...
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा में स्काउट एवं गाइडिंग कैंप का सफल आयोजन
वाट्सअप चैट और ईमेल पे हथियारों की लोकेशन भेजता था आतंकी का आक़ा
नैनो तकनीकी में बायोलॉजिकल साइंस को बढ़ावा देगा एकेटीयू
जिन्ना पर विवाद: सीएम योगी का पलटवार, पटेल की तुलना शर्मनाक, अखिलेश यादव को मांगनी चाहिए माफी
किसान एकता संघ संगठन का अनिश्चित कालीन धरना जारी
प्रोमोटर्स केवल कार्पेट एरिया के अनुरूप ही अपार्टमेंटस का विक्रय करें
फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, ठगी गई रकम को क्रिप्टो करेंसी के म...
यूपी चुनाव 2022: सियासी प्रयोगशाला में मायावती का ‘बीएम’ समीकरण, ब्राह्मणों के साथ-साथ मुस्लिमों को ...
शादियों में तेज आवाज वाले डीजे पर लगे रोक : चैनपाल प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
होली पर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में बच्ची से रेप के आरोपी को उम्रकैद
आंदोलन का 28 वां दिन , भूमिहीन किसानों ने जमकर बोला हल्ला, मांग पूरी होने तक नहीं उठेंगे किसान
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला