उ.प्र. रेरा ने आवंटियों को शीघ्र धनराशि हस्तांतरण के लिए बैंक पोर्टल से जोड़ा

लखनऊ/गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने आवंटियों को उनके लंबित धनराशि को शीघ्र हस्तांतरित करने के लिए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब रेरा पोर्टल को एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) के माध्यम से बैंक पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे आवंटियों को न्यूनतम समय में उनकी धनराशि प्राप्त होगी।

इस नए सिस्टम के तहत, जब भी रेरा के बैंक खाते में कोई चेक या डिमांड ड्राफ्ट (डी.डी.) क्लीयर होता है, तो बैंक इसकी जानकारी अपने पोर्टल पर अपडेट करेगा, जो रियल टाइम बेस पर रेरा पोर्टल पर भी अपडेट हो जाएगी। जैसे ही क्लीयरेंस की सूचना पोर्टल पर दर्ज होगी, रेरा पोर्टल से आवंटियों को ऑटो-जेनरेटेड ई-मेल भेजा जाएगा, जिसमें शपथ-पत्र का प्रारूप संलग्न होगा।

आवंटी को निर्धारित प्रारूप में नोटराइज्ड शपथ-पत्र रेरा के लखनऊ या ग्रेटर नोएडा कार्यालय में जमा करना होगा। शपथ-पत्र प्राप्त होते ही आवंटियों के बैंक खाते में धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से अंतरित कर दी जाएगी। धनराशि का अंतरण होते ही इसकी सूचना भी रेरा पोर्टल पर रियल टाइम में अपडेट हो जाएगी।

पूर्व में विद्यमान प्रक्रिया में, चेक या डी.डी. के क्लीयर होने के बाद शिकायतकर्ता को पंजीकृत डाक के माध्यम से सूचना भेजी जाती थी, जिससे धनराशि हस्तांतरण में अनावश्यक देरी होती थी। इस नई व्यवस्था से न केवल प्रक्रिया का समय घटाया गया है, बल्कि शिकायतकर्ताओं को तुरंत जानकारी भी प्राप्त होगी।

रेरा अध्यक्ष  संजय भूसरेड्डी ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, “उ.प्र. रेरा आवंटियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नई एपीआई प्रणाली से अब शिकायतकर्ताओं को उनका हक जल्द से जल्द मिलेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि यह नई प्रणाली न केवल प्रक्रिया को सरल बनाएगी, बल्कि धनराशि हस्तांतरण की मॉनिटरिंग भी सुचारू रूप से की जा सकेगी।

रेरा द्वारा जारी इस प्रक्रिया में आवंटियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे समय पर अपना शपथ-पत्र रेरा कार्यालय में जमा करें, जिससे उनकी धनराशि न्यूनतम समय में उनके खाते में हस्तांतरित हो सके।

नवीन एस.ओ.पी के आधार पर अभी तक 46 आवंटियों को वसूली प्रमाण पत्र के माध्यम से वसूल की गई धनराशि/ प्रथम किश्त हस्तांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

 

(10 सितंबर 2024 को जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) के अनुसार यह नई व्यवस्था लागू की गई है।)

 

यह भी देखे:-

यमुना नदी में डूबे दोनों छात्रों का शव बरामद, पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी पुलिस
किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर समेत 4 पदाधिकारियों को संगठन से 6 वर्ष के लिये किया निष्कासि...
स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में “साईकिल रैली द्वारा तिरंगा यात्रा” का आयोजन।
Mygov राजदूतों में चुने जाने पर अनिरुद्ध त्यागी सम्मानित
ग्रेनो प्राधिकरण ने इन 37 बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना
एमिटी विश्वविद्यालय के पास लगी 30 से ज्यादा अवैध दुकानें ध्वस्त
U.P और दिल्ली में फिर शुरू होगी मानसूनी बारिश, 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की संभावना
नन्हक फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव, डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बच्चों को दिया दीवाली गिफ्ट, उत्कृष्ट कार...
आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 जिलों में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे
मुख्य बस स्टैंड पर मिला व्यक्ति का शव
काशी के लोगों को डबल बधाई, आपने सिर्फ एमपी नहीं बल्कि लगातार तीसरी बार पीएम भी चुना हैः पीएम मोदी
विश्व स्ट्रोक दिवस पर बिसरख में जागरूकता अभियान, कैलाश इंस्टीट्यूट ने दी स्वस्थ जीवन की सीख
सेक्टर डेल्टा टू में आवारा पशुओं का आतंक - आलोक नागर
रोटरी नववर्ष की शुरुआत वृक्षारोपण के संकल्प के साथ, जेवर एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया र...
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत