उत्तर प्रदेश के हुनर को मिल रहा है वैश्विक पहचान, इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशल विकास मिशन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

 

प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने पवेलियन का दौरा कर युवाओं के कौशल प्रदर्शन की सराहना की

 

26 सितंबर 2024, लखनऊ।

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के पवेलियन ने अपने अद्वितीय कौशल प्रदर्शनों से आगंतुकों का दिल जीत लिया।

पवेलियन में प्रदेश के हुनरमंद युवाओं ने विभिन्न विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया, जिससे आगंतुकों को प्रदेश के उभरते कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में गहन जानकारी मिली।

इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने युवाओं के कौशल प्रदर्शन की सराहना की और उनके साथ संवाद कर उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कौशल विकास मिशन का पवेलियन आगामी दिनों में विभिन्न सेक्टरों के लाइव कौशल प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पेश करेगा। आगंतुकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे प्रदेश के कौशल से परिचित हों।

ट्रेड शो में कौशल विकास मिशन की गतिविधियों और लाइव प्रदर्शनों का अनुभव करने के लिए हॉल नंबर 06 में सभी लोग आमंत्रित है।

यह भी देखे:-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर डेल्टा वासियों ने लिया रोज योग करने निर्णय योग में लिया बढ़-चढ़कर ह...
अपहरण व रिश्वत मांगने के आरोप साइबर थाने का कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, दारोगा समेत पाँच कांस्टेबल फ...
किसान मसीहा टिकैत की पुण्यतिथि पर "जल-जंगल-जमीन बचाओ संकल्प दिवस" और रक्तदान शिविर का आयोजन
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
UPITS 2024 में पहुंची रिकॉर्ड तोड़ भीड़, तीसरे दिन लेजर शो और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र, भारी भीड़ ...
ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज की पहली दुर्गा पूजा का हुआ भव्य आगाज़, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंतरराष...
स्ट्रीट लाइट की शिकायत मिलने पर 24 घंटे में हो ठीक करें-एसीईओ
Loksabha 2024: यूपी में भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सपा में ठनी
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रमिक दिवस
ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन दुकानें ध्वस्त
रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित
यमुना शहर में नहीं होगी बिजली की किल्लत, सात सब स्टेशन तैयार
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस
महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग
डा. अरुणवीर सिंह की छह महीने के लिए पुनर्नियुक्ति, यमुना प्राधिकरण व नियाल के सीईओ बने रहेंगे