यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर लगेगी मुहर

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज 26 सितंबर को बुलाई गई है। यह बैठक सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर चर्चा होगी।

बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में होगी। बोर्ड बैठक निश्चित की गई है, जिसमें नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से औद्योगिक व आवासीय विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा होगी।

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड बैठक में हेरिटेज सिटी परियोजना पर मुहर लग सकती है। इस परियोजना के तहत प्राधिकरण कारीगरी, हस्तशिल्प और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र स्थापित करने की योजना पर विचार करेगा। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण को गति देने और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से कुछ नई औद्योगिक और आवासीय योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

बैठक में कई अन्य योजनाओं जैसे यमुना क्षेत्र में औद्योगिक निर्माण को गति देने और वहां आवासीय योजनाओं को मंजूरी देने पर भी निर्णय लिया जाएगा। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र को एक औद्योगिक और आवासीय हब के रूप में विकसित करना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिले।

यह भी देखे:-

“मिशन क्राइम फ्री इंडिया” ने किया “टैनेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन” का गठन, अवैध पीजी संचालन व किरायेदार उत...
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो: तीसरे दिन मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया कौशल विकास मिशन के साथ ही...
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
"हरियाली का महायज्ञ बनेगा वृक्षारोपण अभियान: डीएम मनीष वर्मा, जन आंदोलन से जोड़े जाएंगे स्कूल, गांव ...
आगामी 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर बीटा वन का किया दौरा, ग्रेनो को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने में निवा...
त्‍योहारी सीजन का तोहफा, एक और सरकारी बैंक ने सस्‍ता किया Home Loan
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
“जेवर एयरपोर्ट बनेगा ग्रोथ इंजन”: विकास भसीन और जश पंचमिया का दावा—NCR में रियल एस्टेट बूम तय
शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में कार्यशाला का आयोजन
वेस्टर्न यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेयान ग्रेटर नोएडा ने ओवरऑल जीत हासिल की
दादरी में 29 मार्च को ‘समाजवादी सामान्य भाईचारा रैली’, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित
विधायक तेजपाल नागर ने गुरुकुल में किया योग
सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, पांच घायल
जेवर को मिलेगी ट्रॉमा सेंटर की सौगात, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई अड़चन