सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग टूटने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में निर्माणाधीन मकान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर काम कर रहे तीन मजदूर शटरिंग की बल्ली टूटने से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे शारदा अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है।

यह हादसा धर्मपाल खड्डा कॉलोनी में हुआ, जहां निर्दोष सिंह का तीन मंजिला मकान का निर्माण हो रहा था। आज सोमवार दोपहर करीब एक बजे दनकौर के मंडपा गांव के 38 वर्षीय समसू, पाटा गांव सराय साधे जलालाबाद, शाहजहांपुर निवासी 28 वर्षीय अजय, और नंगला पाला साहिबाबाद कोल अलीगढ़ के 53 वर्षीय राजेंद्र सिंह मकान की तीसरी मंजिल पर शटरिंग बांधने का काम कर रहे थे। अचानक, शटरिंग की एक बल्ली टूट गई और शटरिंग भरभराकर गिर पड़ी। तीनों मजदूर तीसरी मंजिल से सीधे आरसीसी सड़क पर जा गिरे।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को शारदा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजय और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी देखे:-

दादरी विधानसभा में सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 6.30 किमी लंबी सड़क पर ₹1089.93 लाख होंगे खर्च
ईएमसीटी द्वारा 170 बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री की किट्स
छात्राओ ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने का दिया संदेश
अच्छेजा बुजुर्ग के 331 भूस्वामियों को मिला आबादी भूखण्ड, पारदर्शी ड्रा के जरिए हुआ आवंटन
शारदा विश्वविद्यालय और न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच समझौता, पत्रकारिता के छात्रों के लिए नए अ...
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
VIDEO CONFERENCING के जरिये जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों से जुड़े मझोले उद्यमी, समस्या पर हुई चर्चा
यूपी : एटीएस ने यूपी से तीन और को दबोचा, दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ा
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
UP Global Investors Summit 2023 : श्री विनायक ग्रुप ग्रेटर नोएडा में 500 करोड़ का निवेश करेगा
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मान...
महिला उन्नति संस्थान ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बिना रजिस्ट्री करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीएम ...
"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना उत्तर प्रदेश के पात्र लाभार्थियों का बनी संबल, जो बढा रही है सब...
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ