भारतीय किसान यूनियन को मिला सीईओ यमुना से आश्वासन
ग्रेटर नोएडा (शशांक सिन्हा): आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह से मुलाकात की और पांच सूत्रीय मांग को उनके सामने रखा. जिसके बाद सीईओ ने किसानों को आश्वासन देते हुए 22 जनवरी तक का समय माँगा है . सीईओ ने किसानों को आश्वश्त किया किउनकी मांग और समस्या का निवारण जल्द कर दिया जायेगा . इधर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा है अगर समय सीमा 22 जनवरी तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गयी तो किसान अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरू कर देंगे |
जिला अध्यक्ष भाकियू मनोज मावी ने बताया इन निम्न बिंदियो पर पर सीईओ की सहमती बनी है .
1-प्राधिकरण द्वारा 50% लोकल लोगो को रोजगार मिले|
2-प्राधिकरण द्वारा 64.5% जयादा मुवावजा मिले|
3-आबादियों का निस्तारण बोर्ड बैठक के तुरंत बाद ही कराना आरंभ कर दिया जाएगा |
4- प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र अंतर्गत गांवों के शमशान कब्रिस्तान बनवाने व गांवों में पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत कराई जाएगी|
5-प्राधिकरण के अधीन अधिसूचित क्षेत्र के सभी गांव में सफाई कर्मी प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किए गये उन गांव में 7 व्यक्तियों की एक टीम गठित होगी |
इस मौके पर किसान समिति ने सीईओ यमुना विकास प्राधिकरण अरुणवीर सिंह का आभार व्यक्त किया| इस मौके पर चौधरी महेंद्र चौरोली, लज्जाराम नागर, ओमप्रकाश कसाना, पवन खटाना, प्रदेश सचिव, रजनीकांत अग्रवाल, दया प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, हरेंद्र भाटी, मनोज मावी ,सुखबीर नेताजी, संजय कसाना, शमशाद सैफी, यादराम नेताजी, लाल सिंह भाटी, जय वीर नागर,नरेंद्र नागर, सुनील प्रधान, आदि किसान प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे|