दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से जलभराव समस्या के समाधान हेतु विशेषज्ञों की टीम ने किया सर्वेक्षण

ग्रेटर नोएडा, 21 सितंबर 2024: दादरी विधानसभा के तहत आने वाले तिलपता और सूरजपुर गांवों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान खोजने के लिए चेन्नई से आई विशेषज्ञों की टीम और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आज सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य गांवों में पानी की निकासी और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ठोस समाधान तैयार करना है।

सर्वेक्षण के दौरान टीम ने उन क्षेत्रों की पहचान की जहां जलभराव से स्थानीय निवासियों को हर साल बारिश के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके आधार पर विशेषज्ञ स्थायी समाधान की योजना बनाने में जुटे हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस सर्वेक्षण से गांवों के विकास की दिशा में नई संभावनाएं खुलेंगी, और इसके निष्कर्षों के आधार पर प्रभावी जल प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि और कई गांववासी भी उपस्थित थे, जो इस समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

ईएमसीटी की पहल: छोटी मिलक के बच्चों को मिला शिक्षा का नया संबल
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए नड्डा ने झंडेवालान मंदिर में पूजा - अर्चना की
दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में जल्द उड़ सकती है एयर टैक्सी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, केरल हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
ग्रेनो के सेक्टरों व गांवों में फॉगिंग शुरू, जीपीएस से हो रही निगरानी
हनुमान चालीसा का मातोश्री के बाहर जाप करना कोई राजद्रोह नहीं : शांडिल्य
सातवें दिन लगातार संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार, 22 की मौत, 50 हजार पार पहुंची सक्रिय मरीजों की...
संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन ने किसानों के हक़ के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं को लेकर नेफोमा टीम ने की प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात
जातिगत आरक्षण के खिलाफ भारत बंद का दिखा आंशिक असर
शारदा में साइबर सुरक्षा में हाल के विकास पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ होटल अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलर ने वसूले लाखों रु...
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के यहां इनकम टैक्स का छापा
आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी ये ना समझें नहीं हैं कोरोना संक्रमित, ऐसे होगी पुष्टि