यूपीआईटीएस 2024: रंगों और मनोरंजन का होगा अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश, अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, और इस बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 (यूपीआईटीएस) इस धरोहर को एक नई ऊँचाई पर ले जाने के लिए तैयार है। 25 से 29 सितंबर 2024 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस द्वितीय संस्करण का उद्देश्य न केवल प्रदेश के व्यापारिक अवसरों को प्रदर्शित करना है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक संपदा, शिल्प, व्यंजन, और मनोरंजन के रंगों को भी उजागर करना है।

1.1 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहा यह आयोजन उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोएगा। यही नहीं, इस 5-दिवसीय कार्यक्रम में सम्मेलनों, विचार मंचों, लाइव उत्पाद प्रदर्शनों, फैशन शो, लेज़र शो और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जाएगा।

लेकिन यूपीआईटीएस 2024 केवल व्यापार और उद्योग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की झलकियां भी सम्मिलित होंगी। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की समृद्ध अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ब्रज, पश्चिमांचल, अवध, रूहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कलाकार अपने विशेष नृत्य और संगीत प्रदर्शन करेंगे। साथ ही शिव तांडव, कथक नृत्य नाटिकाएं और अन्य संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां भी की जाएंगी।

यूपी के संगीत को ऊँचाई देने वाले प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सुगम संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया है। इन प्रस्तुतियों में अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन के प्रसिद्ध यूफोरिया बैंड ग्रुप के दिलकश प्रदर्शन भी शामिल होंगे। इनके सुर और ताल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे और उत्तर प्रदेश के मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही, इस वर्ष अतिथि देश वियतनाम के कलाकार भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रिझाएंगे। यह वियतनामी संस्कृति की अनोखी झलक उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक रंगों में और भी विविधता जोड़ेगी।

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समागम के अंतर्गत, आईसीसीआर (भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद) के सहयोग से बोलिविया, रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, और इजिप्ट के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इन कलाकारों की प्रस्तुतियाँ इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक विशेष पहचान दिलाएंगी, जो सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक साझेदारी को प्रोत्साहित करती है।

यूपीआईटीएस 2024 न केवल व्यापार और निवेश के लिए एक मंच होगा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और मनोरंजन को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेगा। यह आयोजन उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक संभावनाओं से परिचित होना चाहते हैं।

तो इस वर्ष, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में खरीदारी के साथ – साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाइए।

यह भी देखे:-

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा स्टेडियम में हुआ भव्य मंचन: राम-सीता का पहला मिलन, अहिल्या उद्ध...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा वॉक टू डस्टबिन अभियान, अल्फा 1 निवासियों को किया गया जागरूक 
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल को ब्रेनफीड मैगजीन ने किया सम्मानित, इन तीन श्रेणियों में मिला पुरस्कार, पढ़...
ग्रेटर नोएडा में लगा इलेक्ट्रोनिक व्हीकल का मेला
ब्रेकिंग न्यूज़ : देश में लॉकडाउन बढाया गया
मुंबई: सोशल मीडिया पर लिखा- शायद यह मेरी आखिरी गुड मॉर्निंग, अगली सुबह नहीं देख पाई यह डॉक्टर
शारदा विश्वविद्यालय में गूंजी ताइक्वांडो की गूंज: 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय राष्ट्रीय एथलीट मीट का भव्य समापन, डीपीएस फरीदाबाद बना चैंपियन विज...
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बाढ़ पीड़ित इलाकों का किया दौरा प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ओमवीर भाटी निर्विरोध बने अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वाग...
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सराहनीय कार्य के लिए मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
मोटोजीपी रेस के लिए यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने किया निरीक्षण
अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का ऐलान- शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली ग्राम पंचायत को मिलेगा इनाम
वाराणसी एयरपोर्ट में कोरोना: विस्तारा एयरलाइंस के चार कर्मचारी पॉजिटिव, जिले में 3000 से ज्यादा एक्ट...
समाज सेवा का जज्बा : वाराणसी में कोविड पीड़ितों के घर-घर पहुंची निशुल्क भोजन की थाली
ONLNE CME, LEPROSY UPDATE 2021 HELD IN SHARDA UNIVERSITY