Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की वापसी से शो में आया ट्विस्ट

नई दिल्ली (यश मेल्होत्रा) : टीवी सीरियल के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के धमाकेदार सीजन 11 में आये दिन कुछ न कुछ नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. फिनाले वीक में बिग बॉस घरवालों के जमकर परीक्षा लेने वाले हैं. इसीलिए मेकर्स ने सीजन की सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली प्रतियोगी अर्शी खान को घर में दोबारा वापसी कराने का निर्णय लिया है.

हालांकि मेकर्स ने अर्शी के वापसी में भी ट्विस्ट रखा है. अर्शी खान को शो में अब कंटेस्टेंट के तौर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं दी गई है, बल्कि बतौर गेस्ट उन्हें इस शो में बुलाया गया है. फिनाले वीक में घरवालों की दोस्ती की परीक्षा लेने के लिए अर्शी खान सभी कंटेस्टेंट्स को स्पेशल टास्क देने वाली हैं . प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि सभी कंटेस्टेंट्स को मतलबी होकर अपने लिए ही खेलना होगा. इस टास्क की शुरुआत होते ही घर में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया है. शो के बीच में शांत हो गई विकास और शिल्पा के बीच की जंग एक बार छिड़ गई है. अर्शी खान ने घरवालों से साफ कह दिया है कि टास्क के दौरान इतना हंगामा होना चाहिए कि जनता हिल जाए. वैसे अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि अर्शी खान बिग बॉस के घर में कितने दिन रहने वाली हैं. बता दें कि बिग बॉस के घर में अर्शी खान को दोबारा देखकर विकास गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 6 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कोरोना का खतरनाक रूप: मरीजों को बढ़ी सांस की तकलीफ, बहुरूपिये वायरस ने बदले लक्षण
बस की  चपेट में आने से  बाइक सवार को दर्दनाक मौत,  बस चालक मौके से बस लेकर हुआ फरार
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले 9 गिरफ्तार
LOCK DOWN का उलंघन करने वालों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस सख्त
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग का नोएडा जिला अस्पताल का दौरा
नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद
कोरोना के खिलाफ जंग : राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे ने बनाया हरित गलियारा
ग्रेटर नोएडा :संचारी रोग पर लगाम लगाने को ग्रेनो में 18 अक्तूबर से चलेगा दस्तक अभियान
मुख्यमंत्री ने दी 6500 करोड़ के सबसे बड़े डाटा सेंटर की सौगात
रिटायर्ड प्रोफेसर की हथियारबंद बदमाशों ने कार लूटी
भव्य आयोजन के साथ जीआई फेयर इंडिया का दूसरा संस्करण का समापन
मोदी कैबिनेट में शामिल की जा सकती हैं इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी, मिल सकता है यह मंत्रालय
नशीला लड्डू खिलाकर ईरिक्शा और नगदी चोरी
यूपी : जल्द होगा कर्मचारियों को 11 प्रतिशत बढ़े डीए का भुगतान, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा प्...