प्रेमी की खातिर बेटी किया रिश्ते का खून

ग्रेटर नोएडा: थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अट्टा गांव में एक युवती द्वारा पिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है . उसकी करतूत में उसका प्रेमी भी शामिल है . इधर पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका प्रेमी फरार है।

एसपी सिटी नोएडा अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र के मकान में विश्वनाथ साहू अपने परिवार सहित किराये पर रहते थे। रविवार सुबह को चार बजे के करीब जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी पूजा का प्रेमी धर्मेन्द्र उनके घर में उनकी बेटी के साथ बैठा था। इस बात से वह आग बबूला हो गये तथा उन्होंने अपनी बेटी व उसके प्रेमी को खरी खोटी सुनायी।

इसी बीच उसकी बेटी व प्रेमी ने विश्वनाथ के साथ मारपीट कर दी। हाथापाई के दौरान विश्वनाथ तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए विश्वनाथ को इस घटना में गंभीर चोट आयी। उन्हें पहले नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरगंज बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर उनकी मौत हो गयी। इस मामले में मृतक की पत्नी गायत्री साहू ने थाना सेक्टर-20 में अपनी बेटी पूजा व उसके प्रेमी धर्मेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेन्द्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर लोगों से अरबों की ठगी करने के मामले में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी गिर...
नोएडा पुलिस की कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांटेड अपराधी जोहेब गिरफ्तार
शातिर लुटेरा गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-12 में युवक की गोली मारकर हत्या, स्कूटी छोड़कर फरार हुए आरोपी – पुलिस ने शुरू की जां...
नर्सिंग स्टाफ ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी 
प्लाट पर सो रहे युवक को मारी गोली
दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोचा
नोएडा गैंगरेप में वांटेड दोनों आरोपी गिरफ्तार , 25 हज़ार का था ईनाम
ग्रेटर नोएडा के निजी हॉस्टल में सनसनी : दोस्ती के रिश्ते पर चली गोली, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर
ग्यारहवीं मंजिल से गिरकर एनपीसीएल कर्मचारी की मौत
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन वाहन चोर दबोचे, तीन बाइक और अवैध चाकू बरामद
सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना पर गौतमबुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए से ज्यादा की संपत्...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ 25 हज़ार का इनामी बदमाश
ऑनलाईन शादी का झांसा देकर पहले महिलाओं से बनाता था शारीरिक संबंध, फिर ऐंठता था पैसे, गिरफ्तार
सड़क किनारे मिली मैनेजर की लाश, लूट का विरोध करने पर हत्या की आशंका