बिल्डर के कर्मचारी ने लूट की झूठी सूचना दी, भाई के साथ गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

नोएडा। एक बिल्डर के कर्मचारी ने लाखों रुपए की चोरी करने के इरादे से लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 17 लाख रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस उपयुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह के अनुसार, अतुल अग्रवाल ने थाना सेक्टर 126 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका कार्यालय सेक्टर 18 में स्थित है। अग्रवाल प्रकाश डेवलपर्स नामक बिल्डर कंपनी के मालिक हैं। अग्रवाल ने बताया कि उनके कर्मचारी रोहित भाटी, जो दादरी का निवासी है, 17 लाख रुपए लेकर कंपनी के काम से बाहर जा रहा था। उसने झूठी सूचना दी कि हथियारबंद बदमाशों ने उसे हाजीपुर अंडरपास के पास लूट लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की और पाया कि रोहित का बयान संदिग्ध था। सख्ती से पूछताछ पर रोहित ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक का पैसा चुराने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई थी। इस योजना में उसका भाई राहुल भी शामिल था। पुलिस ने रोहित और राहुल को गिरफ्तार कर उनके पास से कथित रूप से लूटे गए 17 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

यह भी देखे:-

कांग्रेसियों ने मनाई संत रविदास जयंती
एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव: रेखा गुप्ता बनीं नई मुख्यमंत्री
एनटीपीसी क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मृतक प्रभात शर्मा के परिवार से मिले सपाई
आबकारी विभाग ने की छापेमारी
HUMAN TOUCH FOUNDATION द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
एक्सप्रेसवे के लूटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी लूट का किया खुलासा
सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालक को मारपीट कर किया लहूलुहान
पीएम मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम को ग्रेनो की महिलाओं ने सराहा
गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को सम्मानि...
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी
UPDATE : रबूपुरा डबल मर्डर मामले में 8 पर मुकदमा दर्ज
2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ
पीएम मोदी आज करेंगे डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का आगाज, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रहेंगे मौजूद
LOCK DOWN 3 : ई पास जारी करने के लिए नया दिशा निर्देश जारी