इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का रचा स्वांग, तीन गिरफ्तार

नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले आईटी इंजीनियर ने अपने परिजनों से फिरौती के रूप में बड़ी रकम उगाही करने के इरादे से खुद का झूठा अपहरण दिखाया। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिससे इस मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने आज इंजीनियर और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आईटी कंपनी में काम करने वाले शुभम गौर ने अपने मोबाइल फोन से तीन दिन पहले अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसका अपहरण मेवाती गैंग ने कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने फिरौती देने से इंकार किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान शुभम का लोकेशन हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पाया और वहां से उसे बरामद किया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शुभम ने अपने दो दोस्तों, अंकित और संदीप, के साथ मिलकर फिरौती की रकम उगाहने के लिए यह झूठा अपहरण का प्लान बनाया था। शुभम के पिता का केबल नेटवर्क का कारोबार है, उसके चाचा का रेस्टोरेंट है, और दादा रजिस्ट्रार के पद से रिटायर्ड हुए हैं। शुभम इस परिवार का इकलौता बेटा है। उसे उम्मीद थी कि परिजन उसके झूठे अपहरण की सूचना पर फिरौती के 50 लाख रुपए देंगे, जिनसे वह मौज-मस्ती करना चाहता था। प्रारंभ में शुभम ने पुलिस को बताया कि मेवाती गिरोह ने गांजा चेक करने के बहाने उसे बंधक बनाया और फिरौती की रकम मांगी।

यह भी देखे:-

लूट के इरादे से घूम रहे बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
कल का पंचांग, 30 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतमबुद्ध नगर : ग्रेडिंग सिस्टम में फेल होने वाले 11 पुलिस चौकी प्रभारी लाइन हाज़िर
Shopian Encounter: LeT के टॉप कमांडर इश्फाक समेत दो आतंकी ढेर, आइजीपी ने दी बधाई
सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
आज जेवर की चर्चा दुनिया में होती है और यह संभव हो पाया है योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में : धीरेन्द...
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किसानों का डेलिगेशन..
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
नामी कंपनी के नाम से नकली गीजर बेचने वाला गिरफ्तार
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
गैंगस्टर एक्ट मामले में सुंदर भाटी समेत 10 दोषियों को नौ-नौ वर्ष की सजा
गैंग का पर्दाफाश, एमबीबीएस  में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेस वे का निरीक्षण, मिली खामियां, सड़क हादसे की रोकथाम के लिए सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने दि...
शुक्रवार, 15 जुलाई को श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम ट्रस्ट बिसरख धाम गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ग...
PM मोदी ने लॉन्‍च की RBI की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम, होगा एक लोकपाल पोर्टल
ग्रेटर नोएडा में 29 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन : कलम दावात की होगी पूजा