बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

गौतम बुद्ध नगर, 12 सितंबर 2024: जनपद में भारी वर्षा के चलते संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ से बचाव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह जानकारी जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने दी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में यह एडवाइजरी जारी की गई है। इसका उद्देश्य जनसाधारण को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखना है।

बाढ़ से बचाव हेतु मुख्य बिंदु:

1. अचानक बाढ़ आने वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

2. पक्के मकानों में सुरक्षित आश्रय लें।

3. अस्थायी और असुरक्षित संरचनाओं को ठीक से सुरक्षित करें या खाली कर दें।

4. बिजली व्यवस्था का बैकअप प्लान बनाएं।

5. यातायात में संभावित देरी से बचने के लिए पूर्व योजना बनाएं।

6. नालों और मौसमी जल धाराओं से दूर रहें।

7. भारी वर्षा के दौरान फिसलन भरी सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बचें।

8. ओवरफ्लो पुलों और जलमग्न अंडरपास से दूर रहें।

9. जलभराव के पानी में प्रवेश न करें, खासकर बच्चों को पानी में खेलने से रोकें।

10. कंक्रीट की संरचनाओं से दूरी बनाए रखें।

11. बिजली संचालित उपकरणों से दूर रहें।

12. जलभराव वाली सड़कों पर पानी में चलने से बचें।

13. आकाशीय बिजली की स्थिति में पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले क्षेत्रों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं।

14. केवल उबला या क्लोरीनयुक्त पानी पिएं।

नाव दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उपाय:

1. नाव यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट का उपयोग करें।

2. नाव पर प्राथमिक उपचार बॉक्स जरूर रखें।

3. नाव में प्लास्टिक ट्यूब और रस्सी भी रखें।

4. नावों की नियमित जांच और सुरक्षा के लिए नाव मालिकों और मास्टर सर्वेक्षकों के बीच संचार सुनिश्चित करें।

5. 15 से 30 सवारियों वाली नाव पर दो नाविक और 30 से अधिक सवारियों वाली नाव पर तीन नाविकों की व्यवस्था होनी चाहिए।

प्राधिकरण ने यह सलाह दी है कि लोग उक्त एडवाइजरी का पालन करें और बाढ़ की स्थिति से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

यह भी देखे:-

खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर
विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, 12 गिरफ्तार
एयर इंडिया की 70 साल बाद घर वापसी, सबसे ज्यादा बोली लगाकर टाटा ग्रुप ने खरीदा: रिपोर्ट
दनकौर: आटा मिल में हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
उम्रदराज और युवाओं में बढ़ रहे हैं डिमेंशिया के मामले, मेडिकल एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया विश्व योग दिवस
गलगोटिया कॉलेज ऑफ इन्जिनीयरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के परिसर में दस दिवसीय एन०सी०सी० कैंप का आज हुआ समाप...
आरटीआई रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जमकर हो रहा राष्ट्रीय जीव गंगा डॉल्फिन का शिकार
ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो 2025, 200 प्रदर्शक और 15,000 विज़िटर्स के साथ गू...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन स्वामियों एवं संचालकों को किया फर्स्ट एड किट का व...
मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति 29 नवम्बर को करेगी महापंचायत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी नियाल की बोर्ड बैठक
राहुल गांधी पयर्टन के लिए लखीमपुर जाना चाहते हैं- सिद्धार्थनाथ सिंह
गांवों को कूड़ा मुक्त के साथ ही झगड़ा  मुक्त गांव बनाने की जरूरतः सुरेन्द्र सिंह
इंजीनियर की मोटरसाइकिल चोरी
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!