उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का भरोसा

सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सुरक्षित निवेश के साथ प्रदेश में अन्य आवश्यक सुविधाएं देने का दिया आश्वासन

इन्वेस्टर्स ने माना देश और प्रदेश में बढ़ा रहा है सेमीकंडक्टर का स्कोप

निवेशकों ने उत्तर प्रदेश को निवेश का बेहतरीन गंतव्य करार दिया

ग्रेटर नोएडा, 11 सितंबर 2024

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल लीडर्स और इन्वेस्टर्स के साथ वन टू वन मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने इन्वेस्टर्स को प्रदेश में सुरक्षित निवेश के साथ-साथ हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का भरोसा दिलाया। वहीं इन्वेस्टर्स ने भी इस इवेंट को महत्वपूर्ण बताया, जबकि उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश का बेहतरीन गंतव्य करार दिया। देशी और विदेशी दोनों इन्वेस्टर्स ने माना कि भारत में सेमीकंडक्टर का काफी स्कोप है और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जल्द ही भारत सेमीकंडक्टर का हब बन सकता है।

भारत में बढ़ा सेमीकंडक्टर का स्कोप
हमारी साउथ कोरिया की कंपनी है। भारत में सेमी कंडक्टर का स्कोप ज्यादा है। भारत की हाल के वर्षों में तरक्की पूरी दुनिया ने देखी है। यहां लोग उन्नत तकनीक अपना रहे हैं, जिसकी वजह से सेमीकंडक्टर का स्कोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

डेहून ली, हानयांग इंजीनियरिंग

भारत में तेजी से बढ़ेगा सेमीकंडक्टर उद्योग
भारत में सेमीकंडक्टर का बिजनेस भले ही अभी छोटा है, लेकिन उम्मीद है कि मोदी के विजन से यह बहुत जल्द बहुत बड़ा हो जाएगा। भारत में पहली बार इस तरह का इवेंट हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों से कंपनियां आई हैं। यह प्रभावित करने वाला है।

केन उकावा, सिंगापुर

*यूपी में सुधरी कानून व्यवस्था तो बढ़ रहा निवेश*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के राज में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है, जिसके कारण विदेशी कंपनियां भी निवेश के लिए उत्तर प्रदेश आ रही हैं। हमारी कंपनी लगातार साल दर साल यहां निवेश बढ़ा रही है।
राहुल, जर्मन कंपनी विस्को टेक के प्रतिनिधि

यूपी को लेकर निवेशकों में उत्साह
यूपी में निवेश करना अब बहुत अच्छा हो गया है, क्योंकि सरकार यहां जिस तरह सुविधाएं उपलब्ध करा रही है वह निवेश बढ़ाने के लिहाज से बहुत अच्छा कदम है। योगी जी ने जिस तरह सहयोग का भरोसा दिया है, उससे निवेशकों में उत्साह है, जो राज्य में निवेश बढ़ाने को लेकर काफी कारगर साबित होगा।
अलंकार ढोब्ले, पिनेटिक्स

यह भी देखे:-

कुमार हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 18 जनवरी को अवसर न गंवाएं
यमुना एक्सप्रेस वे को आठ लेन का किया जाएगा
ओएसएम ने  आईओटी इंटीग्रेटेड फोर डोर कॉस्मिक रूफ इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल म्यूज और इंडस्ट्री का पहला...
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में विंटर कार्निवल महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति
UPDATE : नगर पंचायत बिलासपुर गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का राजवर्धन सिंह, मंत्री, मध्यप्रदेश ने किया दौरा
जीएल बजाज संस्थान में दीक्षान्त समारोह का आयोजन
अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायलय में दीवानी एवं फौजदारी अधिवक्ताओं हेतु नए चैम्बर्स का हुआ शिलान्यास
विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में सांसद डॉ. महेश शर्मा प्रथम
17 साल की बीमारी से जूझ रही युवती को मिली राहत, यथार्थ अस्पताल में आधुनिक तकनीक से सफल इलाज
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण बोर्ड बैठक इसी माह
ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एनसीआर में मामूली रूप से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार
यमुना एक्सप्रेसवे पर पतंजलि का मेगा फूड पार्क: दिसंबर 2025 तक होगा पूर्ण संचालन, बिस्कुट, डेयरी और ऑ...
सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला युवक का शव
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी की उच्च शिक्षा की उपलब्धियों का हो रहा है प्रदर्शन