प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी 11 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रेटर नोएडा दौरे को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की सूचना जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे, जहां वह सेमीकॉन इंडिया एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इस विशेष आयोजन के चलते, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एक्सपोमार्ट के आसपास के मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

यातायात असुविधा से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशिका में बताया गया है कि किन-किन मार्गों पर डायवर्जन रहेगा और किस तरह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यात्री अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं। कुछ प्रमुख मार्गों में चिल्ला रेड लाइट से सैक्टर 14ए फ्लाईओवर, डीएनडी से रजनीगंधा चौक, और कालिंदी बॉर्डर से महामाया फ्लाई ओवर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

आवश्यक स्थिति में, इमरजेंसी वाहनों को निर्बाध रूप से पास कराया जाएगा। यदि किसी को ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित कोई असुविधा हो तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस ट्रैफिक एडवाइजरी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू रखना है, जिससे आम जनता को कम से कम असुविधा हो।

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦
*यातायात निर्देशिका*

*सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11.09.2024 को ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में अतिविशिष्ट महानुभाव का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आकस्मिक स्थिति में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा के आस-पास मार्गो पर अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नांकित मार्गाें का प्रयोग कर सकते है-*

*1-चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सैक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सैक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*2-डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सैक्टर 16 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम0पी0-01 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*3-कालिन्दी बॉर्डर से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम0पी0-03 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*4-सैक्टर 37 से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सैक्टर 44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।*
*5-आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतरकर साबौता अण्डरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*6-परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परीचौक से सूजपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सूरजपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर गन्तव्य को जा सकेगा।*
*7-सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले यातायात को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात 130 मीटर रोड से होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*8-पी-3 गोलचक्कर से परीचौक होकर सूरजपुर/ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले यातायात को पी-3 गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात 130 मीटर रोड से होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*9-आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात हिन्डन कट से सैक्टर 151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*10-ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को चरखा गोलचक्कर से सैक्टर 94 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।*
*11-जीआईपी की ओर से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग व एलीवेटेड मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*12-रजनीगंधा की ओर से डीएनडी फ्लाई ओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*
*13-गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 की ओर से सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।*

*नोटः-यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेन्सी वाहनों को सकुशल पास कराया जायेगा।*

*कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

यह भी देखे:-

Bharat Bandh Live : किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
16वें संस्करण ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2023 का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ग...
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में घायल श्रद्धालुओं की सहायता हेतु जनपद में कंट्रोल रूम हुआ स्थापित
Budget 2024 : वित्त मंत्री ने खोला रेलवे के लिए खजाना, साल में चार बार होंगी रेलवे भर्तियां
नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेनो वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहे को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की पहल
जिले के अलग-अलग सेक्टरों में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन
डेल्टा प्लस वैरिएंट: 24 घंटों में मिले 40,120 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
पत्रकारिता में हर समय सीखते रहने की जरूरत : डॉ. विमल मोहन
ग्रेटर नोएडा : जलाधिकार फाउंडेशन ने जल वन्दन कार्यक्रम किया आयोजित ,
टॉफी खिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली
करप्शन फ्री इंडिया ने की कासना सूरजपुर मार्ग के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच व मार्ग को गड्ढा ...
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
ग्रेटर नोएडा में होगी 'बंगाल 1947' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग
ग्रेटर नोएडा : व्यापारियों व पुलिस की मीटिंग