विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश में नौकरी लगवाने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सेक्टर 63 के ई- ब्लॉक में चल रहे कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि यहां पर लोगों को वर्क वीजा दिलाने और दुबई, सर्बिया, कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने सोनू कुमार, पंकज कुमार, राहुल सरोज तथा मनप्रीत कौर, महिमा अग्रवाल, दीपाली, प्रशंसा कुलश्रेष्ठ, कनिष्क शर्मा, और ममता यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 24 लैपटॉप, 3 सीपीयू, एलईडी टीवी, कीबोर्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें विदेश में नौकरी लगवाने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी र...
गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में ‘इंडिया चिप’ सेमीकंडक्टर परियोजना का किया शिलान्यास, मुख्यमंत्...
यमुना प्राधिकरण में आयोजित की गई पीआरटी पॉडटैक्सी परियोजना की प्रि-बिड मीटिंग
श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कर मनाया गया पुण्य दिवस
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने गाँव-गाँव मांगे वोट
जगबीर नंबरदार बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने मनाया स्थापना दिवस
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने कड़कड़ाती ठंड में झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बांटे कंबल व गर्म...
हल्की बारिश में ही डूबा सेक्टर डेल्टा-2, प्राधिकरण के मानसून दावों की खुली पोल
सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश
चाय बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट बी स्कूल फॉर एम्प्लॉयबिलिटी से किया सम्मानित।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्त मुहिम, 132 एंटी स्मॉग गन और 66 वाटर टैंकर तैन...