जी. डी. गोयनका स्कूल, ग्रेटर नोएडा में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयनका स्कूल में सोमवार, 1 सितंबर को गणेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। उत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्रों ने गणपति बप्पा मोर्या के नारे लगाए और पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल बना दिया।

उत्सव के दौरान छात्रों को गणपति जी के जन्म से जुड़ी रोचक बातें बताई गईं, साथ ही उनके माता-पिता, भगवान शिव और माता पार्वती का परिचय भी दिया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा गणपति जी की आरती की गई। आरती के उपरांत प्रसाद स्वरूप मोदक का वितरण किया गया, जिसे सभी छात्रों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

छात्रों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ इस उत्सव में भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी सार्थक हो गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या, डॉ. रेणु सहगल ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखे:-

एनडीए में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल - केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
मुख्यमंत्री योगी ने यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का ग्रेटर नोएडा में स्थलीय निरीक्षण...
रितु महेश्वरी को नोयडा DM की अतिरिक्त जिम्मेदारी
शिक्षक दिवस पर ईशान कॉलेज में शिक्षक हुए सम्मानित
जीएल बजाज रोटारैक्ट क्लब के छात्रों ने ग्रामीण बच्चों को सिखाया हाथ धोने का तरीका
स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना
यमुना प्राधिकरण (YEIDA) : फिर जारी हुई फिल्म सिटी की ई निविदा
बिसरख पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश, लाखों की ज्वैलरी और नगद बरामद
सीडीओ और एसडीएम को मिलने वाली शिकायतें भी आईजीआरएस पर होंगी दर्ज
COVID-19 India News : 13 हजार से नीचे पहुंचे कोरोना के नए केस, दो दिन बाद मौतों की संख्या में भी कमी
आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे के पैर में काटा
शारदा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल मूट कोर्ट का आयोजन, लॉ कॉलेज देहरादून की टीम बनी विजेता
राशन कार्डधारक 01 मई 2024 को भी कर सकते हैं खाद्यान्न प्राप्त
सड़क हादसे में रैपीडो बाइक सवार युवक की मौत ग्रेटर नोएडा
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण बोर्ड बैठक इसी माह
सेंट जोसफ विद्यालय में "MERAKI" LITERARY FEST 2024-25 का आयोजन