गौड़ सिटी गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश उत्सव का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी/क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 4 सितंबर को गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस पावन दिन की स्मृति में, 820 वर्ष पूर्व सन 1604 में, गुरु अर्जुन देव जी द्वारा संकलित गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहली बार दरबार साहिब अमृतसर में प्रकाश किया गया था और प्रथम हुकमनामा सुनाया गया था, जिसमें लिखा था: “संतन के कारज आप खलोया, हर कम्म करावन आया राम।”

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नवीन लंगर हाल का उद्घाटन भी किया गया, जिसे लंगर की सेवा में लगे सेवादारों ने गुरु के चरणों में अरदास कर प्रारंभ किया। गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन भी हुआ, जिसमें शाम 7:30 से 8:30 तक भाई अमरजीत सिंह जी (हजूरी रागी जत्था) ने संगत को निहाल किया। इसके बाद, बीबी जसप्रीत कौर जी (पटियाला वाले) ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की महत्ता और सिख धर्म में उनके स्थान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 8:30 से 9:30 तक कीर्तन कर समागम में भावपूर्ण वातावरण बना दिया, जिससे गुरुवाणी के शब्दों ने संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का समापन अरदास और कड़ाह प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गुरु का अटूट लंगर रात 8:30 बजे से शुरू होकर देर रात 10:30 बजे तक चला, जिसमें गौड़ सिटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, और नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटीज के निवासियों, श्रद्धालुओं, और विभिन्न समुदायों के लोगों ने लंगर का आनंद उठाया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संयोजक और उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, और अन्य प्रबंधक सदस्य नरेंद्र सिंह बबर, आर एस उप्पल, दीपिंदर सिंह, और नरेंद्र सिंह ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण ने तुगलपुर में डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
गलगोटिया विश्वविद्यालय में योग महोत्सव का भव्य समापन, तीन सप्ताह तक चला आयोजन
निवास प्रोमोटर्स ने 7 रेरा शिकायतकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वसूली प्रमाण पत्रों का समाधान किया
37 जिलों में शत प्रतिशत, 13 जिलों में 99 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे
चुनाव के दौरान लोगों से किये गए वादे पूरे किये जाएंगे - लता सिंह नव निर्वाचित चैयरमैन
खुशियों के 25 घर बसेंगे: ओपा फाउंडेशन का सामूहिक विवाह आयोजन
पैसे की बारिश का वीडियो हुआ वायरल 
नवरात्र सेवक दल द्वारा किया गया मेगा पौधारोपण अभियान गौरव यात्रा का शुभारंभ, मिल रहा है अपार जनसमर्थ...
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
जिला प्रशासन द्वारा गर्मियों के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी
PM Modi Lucknow Visit Live: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
धर्म गुरुओं ने दिया एकता और शांति का संदेश, फा. एग्नेल स्कूल में इंटरफेथ ईस्टर मिलन
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर वृद्धाश्रम "खुशियों की ओर" में भजन संध्या का आयोजन; मनाया गया अंतररा...
दोस्ती कर युवती की अश्लील वीडियो बनाई, अब कर रहा है ब्लैकमेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को एडीजी पदोन्नति, पद्मश्री प्रकाश सिंह ने लगाया रैंक प्रतीक...