महंगी शराब पीने की लत ने महिला को बनाया चोर, पति-पत्नी और सहित तीन गिरफ्तार, एनसीआर के शराब के ठेकों को बनाते थे निशाना

नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शराब के ठेके पर चोरी करने वाले पति पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 40 हजार रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त होने वाला ऑटो रिक्शा बरामद किया है। इन बदमाशों एनसीआर में स्थित विभिन्न शराब के ठेको से चोरी करने की बात स्वीकार की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला महंगी शराब पीने की आदि है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने सूरज, उसकी पत्नी काजल तथा कुलदीप को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक ऑटो रिक्शा और 40 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में स्थित एक शराब के ठेके से अगस्त माह में नगदी, शराब आदि चोरी की थी। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक शराब के ठेके से भी चोरी की है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानो में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपी काजल महंगी शराब पीने की आदी है। वह अपने पति और साथी के संग मिलकर विभिन्न शराब के ठोकू पर चोरी करती है। वहां रखी नगदी और महंगी शराब ये लोग चोरी कर लेते हैं।

यह भी देखे:-

मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शराब तस्कर
पर्दाफाश : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाई हत्या, गिरफ्तार
बीजेपी कार्यकर्ता हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
लापता बच्ची की मिली लाश
निर्माणधीन साईट पर गार्डों को बंधक बनाकर डकैती
पत्नी के बढ़ते खर्चे और यूट्यूब के जुनून ने बनाया चोर: कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने 10 लाख की चोरी की,...
पांच शातिर पेशेवर हत्यारे गिरफ्तार, दो बड़ी हत्या का खुलासा
फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की बाइकों संग तीन वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद
कासना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे
फैशन डिजाइनिंग के छात्र का शव कमरे में मिला
फिट इंडिया मुहिम: आईईसी कॉलेज में शिक्षकों ने परंपरागत "लगोरी" खेल का लुत्फ उठाया
पत्नी को मौत के घाट  उतारने वाला पति गिरफ्तार 
कुछ ही घंटे में ट्रक चालक की हत्या का रबूपुरा पुलिस ने किया खुलासा मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार , लूट की मोबाईल बरामद
नोएडा में मोबाइल स्नैचर्स गैंग का पर्दाफाश! सेक्टर-58 पुलिस ने पकड़े चार शातिर, 13 मोबाइल और चोरी की...