जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ की बैठक, जनपद में टेलीकॉम सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य जनपद में टेलीकॉम सुविधाओं को और बेहतर बनाना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए कि वे जनपद में उन स्थानों को चिन्हित करें, जहां नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, और उन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्याओं का शीघ्र निवारण करें।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि उपभोक्ताओं को मानकों के अनुरूप टेलीकॉम सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है, और सभी कंपनियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क वीक जोन की पहचान कर उन क्षेत्रों में टेलीकॉम सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

बैठक में बीएसएनल, जिओ, वोडाफोन, एयरटेल जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए नेटवर्क में सुधार के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

"हेलमेट नहीं तो तेल नहीं" फैसले का स्वागत
बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से शादी की तो परिजनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम, बस-ट्रक के टक्कर में कई घायल
जेवर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न
जेवर मेरी राजनीति का नहीं वरन कार्य नीति का गढ़ है : धीरेंद्र सिंह
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक को कुचलते चले गए वाहन और ..
भगत सिंह जैसा जोश और जज्बा युवाओं को आत्मसात करना होगा:ऋषभ शर्मा
नगरीय निकाय चुनाव : रबूपुरा में  सभी सभासद और अध्यक्ष पद पर शशांक सिंह का निर्विरोध चुना जाना लगभग त...
भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है: हरेंद्र मलिक
वृक्षारोपण महाकुम्भ : ग्रेनो प्राधिकरण लगाएगा 80 हज़ार पौधे, आज से शुरू हुआ अभियान
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, एक लाख वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त
स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी करेगी
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगा कौशल विकास केंद्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित को मिला युवा रत्न अवार्ड