पजेशन न मिलने से दु:खी खरीदारों ने किया हंगामा, पीएम सीएम से लगाई मदद की गुहार

ग्रेटर नोएडा (शशंक सिन्हा) ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीददारों की समस्याओं का निवारण होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ वो फ्लेट बॉयर्स है जिनको आज नहीँ तो एक महीने बाद पोजेशन मिल जाएगा, एक तरफ़ वो बॉयर्स है जिनकी फ्लैट मिलने की उम्मीद ही खोती जा रही है क्योंकि या तो बिल्डर जेल में है या प्रोजेक्टो की साइट से बिल्कुल गायब हैं और उनके ऑफिस बन्द है. जिसके लिए फ़्लैट बॉयर्स की एसोसिएशन नेफोमा विधायक, मंत्री, प्राधिकरण से लेकर मुख्यमंत्री तक बॉयर्स की आवाज समय समय उठाती रहती है, मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद भी बॉयर्स को जल्द फ़्लैट मिलने की उम्मीद नज़र नही आ रही है. रविवार को अर्थ टाउनी बिल्डर की साइट पर पहुंच कर सैकड़ो खरीददारों ने बैनर पोस्टर के साथ बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीम मोदी व सीएम योगी घर दिला दो के नारे भी लगाए.

बता दें अर्थ टाउनी के तीन डाइरेक्टर फिलहाल जेल में बंद है और एक डाइरेक्टर विकास गुप्ता फरार चल रहा है. नोएड़ा ऑफिस और हेड ऑफिस बन्द पड़े है. बॉयर्स को घर कैसे मिलेंगे कोई बिल्डर या प्राधिकरण का अधिकारी बताने को तैयार नही है. बॉयर्स का सब्र जबाब दे चुका है.

इस मुद्दे पर नेफ़ोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट में लाखों फ़्लैट बॉयर्स के सपनो के घर का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि पचास हजार फ़्लैट का कब्ज़ा साल के अंत तक मिल जाएगा . साल खत्म हो गया है बॉयर्स को कब्ज़ा अभी भी नही मिला. कुछ बिल्डरों को प्राधिकरण द्वारा सीसी जारी किया है लेकिन फ़्लैट की चाबी तो नही मिली. प्राधिकरण से मिलकर समस्या का समाधान निकलवाने की कोशिश करेंगे. अगर जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो प्राधिकरण के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे बॉयर्स. अर्थ टाउनी फ्लेट बॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्या मित्रा ने कहा हम सभी फ़्लैट बायर्स फ़्लैट का इन्तजार सात साल से कर रहे है. कोई हमारी सुन नही रहा है जब कि सभी फ़्लेट बायर्स की बैंक की किश्त जा रही है और ज्यादातर फ़्लैट बायर्स किराए पर रह रहे है. फ़्लेट बायर्स पर दोहरी मार पड रही है. सरकार को प्रोजेक्ट अपने अंतर्गत लेकर हम सभी जरूरतमंद फ़्लैट बॉयर्स को घर दिलाने की कोशिश करनी चाहिए.

प्रदर्शन में सत्या मित्रा, बुरहान खान, ललित कुमार, एच.एस पाहवा,अरुण गुप्ता, सरोज कुमार, जे.के डोगरा, वैभव मिश्रा, उमेश सिंह, डा. गंगेश्वर गुप्ता, सुलेमान सिद्दीकी, नेफोमा टीम से आसिम खान, दिनेश ठाकुर, कमलेश शर्मा, संजय नैलवाल आदि उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

दिल्ली में टीके की कमी: 18-44 साल के लोगों के लिए कोवाक्सिन की पहली खुराक खत्म, सिर्फ दूसरी के लिए उ...
देखें VIDEO, UP CM योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा- नोएडा की जनता को शानदार तोहफा
ग्रेटर नोएडा में सद्भावना दिवस, धर्मगुरुओं ने कहा देश में अमन शांति भाईचारा मानवता सर्वोपरि
उत्तर प्रदेश : महिला पर फायरिंग कर भाग रहे ईनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया
एलआईटी में संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन
दिल्ली दंगा: हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन की सभी जमानत याचिकाओं पर पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Kisan Andolan Live: जंतर-मंतर पर किसानों की 'संसद', कृषि मंत्री बोले- हम बातचीत करने के लिए तैयार
22 राज्यों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, गैर-भाजपा शासित राज्यों ने अब तक नहीं की कटौती
नोएडा: अवैध संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने 18 घंटे में सु...
समझौते के बहाने पत्नी को रेस्टोरेंट में बुलाकर पति ने किया चाकू से हमला
अलर्ट : हर्ड इम्युनिटी के बाद भी राजधानी में चौथी लहर, इसलिए बढ़ रहा है संक्रमण
अपने नेताओं की कुर्बानी देकर मेरे चाचा पशुपति को नीतीश ने बनवाया मंत्री: चिराग पासवान
डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत , परिजनों का हंगामा 
Asian Boxing Championships: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम फाइनल में, साक्षी ने गंवाया गोल्ड
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक
महेश बरेला बने जिला रालोद गौतमबुद्धनगर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष