चालक को बंधक बनाकर डम्पर लूटा, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 के पास से हथियारबंद 6 बदमाशों द्वारा एक डंफर चालक को बंधक बनाकर उसका डंफर लूट का मामला प्रकाश में आया है।

बदमाश चालक को हरियाणा के पानीपत में फेंककर फरार हो गए । इस मामले में नोएडा पुलिस ने सात दिन बाद आज मुकदमा दर्ज किया है।

डंफर के मालिक प्रकाश ने बताया कि उनका चालक अनीस एक जनवरी को पाली से डंफर में रोड़ी भरकर सेक्टर-37 सप्लाई करने के लिए आया था। सेक्टर-37 चैराहे के पास से हथियार बंद 6 बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया। बदमाश रोड़ी से भरा डंफर लूटकर पानीपत की तरफ गये। उन्होंने हरियाणा के पानीपत में चालक अनीस को सड़क के किनारे फेंक दिया तथा डंफर लेकर भाग गये। इस मामले में जब पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने थाना सेक्टर-39 पहुंचा तो पुलिस ने उसे हरियाणा में जाकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। डंफर मालिक प्रकाश के अनुसार वह सात दिनों तक हरियाणा पुलिस व यूपी पुलिस के चक्कर लगाता रहा। सैकड़ों डंफर वालों ने मिलकर तीन दिन पूर्व जब थाना सेक्टर-39 के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया तब जाकर पुलिस ने सात दिन बाद आज इस मामले में लूट की बजाये चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि ड्राइवर घटना स्थल को लेकर बार-बार अपना बयान बदल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

अब लग्जरी कारों में ढोयी जा रही है अवैध शराब , शातिर तस्कर गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड के उपरान्त तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
भू-माफिया यशपाल तोमर पर मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
लाचार बूढ़ी सास पर बहु ने ढाया ऐसा जुल्म पढ़ कर आँखे हो जाएगी नम
जेवरात और नगदी चोरी
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने बादलपुर थाने के चक्कर काट रहा है पीड़ित , नहीं हो रही है सुनवाई
ससुर दामाद से हज़ारों की ठगी
कपड़ा व्यापारी के हत्या की साजिश नाकाम, मुठभेड़ के बाद छह प्रोफेशनल शूटर्स गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, गुलेल से कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने मा...
जारचा अंडरपास से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4.6 किलो गांजा बरामद
नोएडा में मुठभेड़: कुख्यात मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली
ऑटो में सवारी बैठाकर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
शराब पीने से रोकने पर ले ली जान
दरोगा का पिस्टल छीनकर भाग रहा था गौरव चंदेल का हत्यारोपी, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ
बदमाशों का तांडव , कंपनी में मजदूरों से की लूटपाट