भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर सदस्यता पर्व अभियान को लेकर बैठक आयोजित*
ग्रेटर नोएडा: आज, 2 सितंबर 2024 को भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर भाजपा सदस्यता पर्व अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कि या गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान, ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई, जो कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा की गई। इसके साथ ही, ज़िला स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्य योजना तैयार की गई है, और 5 सितंबर को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर में बड़े स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
ज़िलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि 5 सितंबर से जिले में सदस्यता अभियान को लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सेक्टर प्रभारियों को नियुक्त किया गया है, जो 5 से 6 बूथों पर जाकर सभी वर्गों से सदस्यता के लिए कार्य करेंगे।
बैठक में ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी, दीपक भारद्वाज, चौधरी धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, ज़िला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सुनील भाटी, सेवानन्द शर्मा, सतेंद्र नागर, पवन नागर, कर्मवीर आर्य, गुरुदेव भाटी, डॉक्टर पूजा गंगानिया, रवि जिन्दल, राहुल पंडित, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, मनीष भाटी, संजय भाटी, इन्द्रजीत टाइगर, दिनेश भाटी, सतीश भाटी, अशोक रावल, सचिन शर्मा, मनोज भाटी, हरिदत्त शर्मा, राजीव सिंघल, मुकेश चौहान, धर्मेन्द्र भाटी सहित अन्य ज़िला इकाई एवं मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
