डी.आई.एच.ई (जिम्स नोएडा) में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा, 2 सितंबर 2024: DIHE (JIMS NOIDA) में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी पाठ्यक्रमों के नए बैच के छात्रों, और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन डा.अमित गुप्ता, मुख्य अतिथि श्री सौरव शर्मा (सीनीयर एग्जीक्यूटिव एडिटर ,इंडिया टीवी) और संस्थान के निदेशक श्री राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि श्री सौरव शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को जीवन में आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “अगर आज का युवा कुछ चाह ले तो उसे दुनिया की कोई ताक़त पीछे नहीं कर सकती। संस्थान के संस्थापक डॉ अमित गुप्ता ने छात्रों को भविष्य में Ai की महत्त्वता और उसका सही उपयोग करने पर ज़ोर दिया। संस्थान के निदेशक श्री राजीव कुमार ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “यह संस्थान न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर बल देता है, बल्कि आपके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।”

इस दौरान विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने छात्रों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि उनके अंदर की रचनात्मकता और उत्साह को भी उजागर किया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी शिक्षक एवं स्टाफ भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम नए छात्रों के लिए DIHE (JIMS NOIDA) के परिवार में जुड़ने का एक अनूठा अवसर था, जिसमें उन्होंने संस्थान के वातावरण और मूल्यों से परिचित होकर एक नई शुरुआत की।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैम्प
विश्व स्ट्रोक दिवस पर बिसरख में जागरूकता अभियान, कैलाश इंस्टीट्यूट ने दी स्वस्थ जीवन की सीख
यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा किसानों और आवंटियों से जुड़े 60 प्रस्ताव
प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है - नरेंद्र श्रीवास्तव
आईईए चुनाव 2026-27: अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध चयनित
डीएम का शिव साईं एचपी गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, सख्त कार्रवाई के निर्देश
21 वकीलों ने किया नामांकन, बार चुनाव 2024-25 की सरगर्मी तेज
समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण ने किसानों को दिया समर्थन
अपनी काशी को 19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पार की सारी हदें, विरोध में जलाया जाएगा पुतला 
जेवर एयरपोर्ट में एक्सपोर्ट हब की स्थापना पर मंथन, मुख्य सचिव ने कनेक्टिविटी और यूटिलिटीज का किया स्...
सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करने में खर्च होंगे 8 करोड़
दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक बंद होने के संबंध में सूचना
IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा
12 हजार 209 करोड़ से प्रदेश के विकास को लगेंगे पंख
"एक जनपद- एक उत्पाद" प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना में होगा इन पदों के लिए साक्षात्कार , एक क्लिक पर जा...