श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक संपन्न, 3 से 12 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन

ग्रेटर नोएडा, 1 सितंबर 2024: आज बीटा 2 स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक ग्रेटर नोएडा के रामलीला मैदान, सेक्टर पाई 1 में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस रामलीला का मंचन राजस्थान के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि रामलीला के मंचन से पूर्व, 8 सितंबर 2024 को रविवार के दिन, भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह भूमि पूजन वैदिक मंत्रों के साथ हवन के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।

इस मौके पर संस्था के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, संरक्षक हरवीर मावी, नरेश कुमार गुप्ता, शेर सिंह भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, बालकिशन सफीपुर, सुशील नागर, उमेश गौतम, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार नागर, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र भाटी, महेश शर्मा, पवन कुमार नागर, रोशन सिंह, अतुल आनंद, दिनेश कुमार गुप्ता, बीरपाल मावी, और राजेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

EDUCOHAAT-FRANCTIC में FRENZY FEST का छात्रों ने उठाया लुत्फ़ , युवाओं और प्रोफेशनल के लिए क्लब की ग...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
9/11 के 20 साल: आतंकी हमले की आशंका के बीच जो बाइडेन ने मारे गए लोगों को किया याद, कही ये बात
छत से गिरकर दरोगा घायल
शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों का कमाल, एग्रो स्पेक्ट्रम टेक्नोवेट प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में प्...
विशाल गौतम विश्व हिन्दु महासंघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त 
स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते मेडल
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी ने किया ट्रेड शो में लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन
सतीश भाटी बने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश सचिव
एक और कौशल विकास केंद्र तैयार, जल्द होगा शुरू
Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...
जिला गौतमबुद्ध नगर में फिर लगाई गई धारा 144 
यमुना में रोपे गए 59 हज़ार पौधे
गौतमबुद्ध नगर में सांसद-विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन, रबूपुरा में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह
प्राचीन भारतीय गौरव और वर्तमान चुनौतियाँ पर GNIOT में आयोजित हुई राष्ट्रचिंतना गोष्ठी
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित डायरेक्टर का सांसद ने स्वागत किया