यूपी पुलिस भर्ती के लिए फर्जी नाम से दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में फर्जी नाम से परीक्षा दे रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मीडिया प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेश कुमार वर्मा ने बीती रात को थाना बादलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी – पुलिस गवर्नमेंट आईटीआई बदलपुर गौतम बुद्ध नगर पर तैनात थे। 30 अगस्त को दुरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चल रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि परीक्षार्थी विमलेश कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम पोस्ट चपराई सिकंदरपुर जिला एटा यूपी । पुलिस के कांस्टेबल की परीक्षा दे रहा है। अभ्यर्थी विमलेश कुमार पुत्र रनवीर सिंह उम्र 28 वर्ष के पंजीकरण और अनुक्रमांक को प्रमाणित करने हेतु आधार कार्ड को प्रमाणित किया गया तो अभ्यर्थी के आधार कार्ड में नाम शिव यादव पुत्र रनवीर सिंह निवासी भोली चपराई जनपद एटा, जन्म तिथि 2 जनवरी वर्ष 2001 अंकित पाया गया। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा आधार कार्ड में अपना नाम व जन्मतिथि बदलवा लिया गया है। अभ्यर्थी से शिवा यादव नाम का आधार कार्ड मांगा गया तो नहीं दिखा सका और गलती मानकर रोने लगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक शैलेश की शिकायत पर थाना बादलपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (2) तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखे:-

अवैध रूप से पटाखा बेच रहा एक गिरफ्तार
युवती के अपहरण का प्रयास, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गोकशी करने वाला इनामी बदमाश
बैंक कर्मी बनकर की लाखों रुपए की ठगी
Greater Noida West: बिल्डर और बैंक के अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
अलग-अलग मामलों में 18 बदमाश गिरफ्तार
सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य योगेश उर्फ कारतूस और कपिल एनकाउंटर में घायल
ट्रक पर ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेप, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा,  मुठभेड़ में एक बदमाश घायल सम...
पहले दोस्ती , फिर नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल , दो आरोपी गिरफ्तार
देखें VIDEO, जब बच्चों की लड़ाई में बड़े कूदे और गलफ़त में कर डाली बेगुनाह की हत्या
तीन बावरियों गिरफ्तार कर पुलिस ने किया जमालपुर डबल मर्डर डकैती काण्ड का खुलासा,
शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थी लग्जरी कार , आबकारी टीम ने पकड़ा
जहाँगीरपुर: देशी शराब की दुकान से नगदी सहित दो लाख की चोरी
बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, घायल
ग्रेटर नोएडा : लॉ की छात्र ने की ख़ुदकुशी
प्रेगनेंट डॉगी पर चढ़ाई बाइक, मौत, बाइक सवार पर एफ़ाइआर दर्ज