लता संजय सिंह निकाय अध्यक्ष संगठन की प्रदेश महासचिव मनोनीत
आज लखनऊ स्थानीय निकाय अध्यक्ष संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजन के साथ संपन्न हुआ |प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने पूजा अर्चना के साथ प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया और नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर लता संजय सिंह को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया |इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा की लखनऊ में प्रदेश कार्यालय खुल जाने से नगर निकाय अध्यक्षगणों को काफी सुविधा होगी |
उन्होंने कहा कि कार्यालय में नगर निकाय से संबंधित समय समय पर जारी सूचनाएँ व शासनादेश उपलब्ध रहेंगे जिससे अध्यक्षगणों को काफी मदद मिलेगी | स्थानीय निकाय अध्यक्ष संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर लता संजय सिंह उर्फ संजय भैया का जेवर टोल और परीचौक पर सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया