मुख्यमंत्री ने दादरी विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी, विधायक ने जताया हृदय से आभार

ग्रेटर नोएडा : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर को प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति वित्तीय वर्ष 2024-25 में सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसके लिए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है और दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का वायदा किया है।

बता दें कि प्रदेश के विकास में सड़क सरंचना की बड़ी भूमिका है। जिस प्रदेश की सड़के अच्छी और यातायात सुगम हो उस प्रदेश का विकास तेजी से संभव है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति वित्तीय वर्ष 2024- 25 का गठन किया गया है। जिसे महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस समिति में प्रदेश के 2 सांसद, 2 विधायक व 2 जिला पंचायत अध्यक्षों को स्थान दिया गया है। जिसमे बड़ी बात यह है कि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के नाम को माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं भरोसा जताते हुए स्थान दिया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के प्रति अपना हृदय से आभार व्यक्त किया है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि, “मैं इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री जी का विशेष धन्यवाद करता हूँ। उत्तर प्रदेश के विकास में सड़क संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका है, और इस दिशा में समिति के सदस्य के रूप में मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। समिति में दादरी विधायक की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण और प्रबंधन के कार्यों में और भी प्रगति की उम्मीद की जा रही है। दादरी विधायक नागर जी ने यह भी कहा कि वे राज्य के विकास के लिए अपने अनुभव और ज्ञान का पूरा उपयोग करेंगे और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए अधिक सुगम और सुरक्षित सड़क नेटवर्क के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

यह भी देखे:-

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल, बांटे पत्रक
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं की स्वयं सहायता से मिल रहे लाभ के बारे में ली जानकारी
सीएम योगी व दो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए योगी मंत्रिमंडल के हर मंत्री के बा...
भाजपा बूथ सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. महेश शर्मा को जिताने अपने बूथ पर जुट जा...
बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के इस प्रत्याशी पर आचार सहिंता उलंघन मामले में एनसीआर दर्ज
17 सितंबर को जिले में पांच स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जाएगा - राज नागर (भाजयुमो जिलाध्य...
वीरेन्द्र डाढा के नतृत्व में डीएम से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, किसानों की जेल से रिहाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन की समस्या को लेकर हुई पंचायत
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत, भाजपा सरकार पर बोला हमला
आजाद समाज पार्टी के जिला कमेटी  गौतमबुद्ध नगर का गठन, योगेंद्र भाटी  जिलाध्यक्ष नियुक्त 
अमित खारी बने शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष
भाजपा - जदयू का गठबंधन टूटा, 17 साल पुराना रिश्ता खत्म, फिर से बहुमत हासिल करेंगे नीतीश
मजदूरों के खून से बना है लाल झंडा। जुल्म,अन्याय व शोषण के आगे नहीं झुकेगा- सीटू
भाजपा ने किया देश और प्रदेश को बर्बाद : सुमय्या राणा