नोएडा एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज के लिए अनुबंध

ग्रेटर नोएडाः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुद्रा करेंसी एक्सचेंज के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. और ग्लोबल एक्सचेंज ग्रुप के बीच समझौता हो गया है। ग्लोबल एक्सचेंज एयरपोर्ट पर यात्रियों को करेंसी एक्सचेंज की सुविधा मुहैया कराएगी। देशी विदेशी यात्रियों को सुविधा होगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं के लिए विकासकर्ता कंपनी अनुबंध की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर रही है। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा के लिए स्टारबक्स इंडिया, हिनेमैन एशिया पैसेफिक एंड बीडब्ल्यूसी फारवर्ड के साथ अनुबंध किया था। करेंसी एक्सचेंज के लिए कंपनी ने ग्लोबल एक्सचेंज ग्रुप के साथ अनुबंध किया है। एयरपोर्ट पर विदेश मुद्रा बदलने के लिए ग्लोबल एक्सचेंज सेवा प्रदान करेगी। एयरपोर्ट की शुरुआत में सालाना एक करोड़ 20 लाख यात्री का अनुमान है। विकासकर्ता कंपनी की ओर से किए गए अनुबंध से इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एयरपोर्ट का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। 3900 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रनवे का काम इसी माह पूरा हो चुका है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर पर उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के लिए वेंडर की संख्या को चार से बढ़ाकर आठ कर दिया गया है। इसी माह केंद्रीय मंत्री के एयरपोर्ट की निर्माण प्रगति का जायजा लेने के लिए आने का कार्यक्रम था, लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम टल गया।

यह भी देखे:-

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चुनाव से जुड़ी हुई सभी कार्यवाही पूर्ण पारदर्श...
जनपद दीवानी एवम फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
स्थानीय निकाय भी बनेंगे 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य के सहभागी
जीएल बजाज ने लांच किया ईवी पर अनुसंधान और विकास के लिए ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
ग्रेनो वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहे को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की पहल
भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारी-अधिकारी होंगे बर्खास्त, जनता की समस्या सुनने लिए हमेशा रहूँगा उपलब्ध...
यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर
चिटहैरा नहर पर पुलिस मुठभेड़: ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में सेक्टर वासी आवारा पशु और आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान
धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार: बीते दिन मिले 29 हजार 616 नए केस, 290 लोगों ने गंवाई जान
पार्टी और विभिन्न समारोहों में शराब परोसने के लिए करना होगा ये काम, नहीं तो होगी ये कड़ी कार्यवाही ....
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
वर्ष 2024 के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार