गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने डीसीपी सेंट्रल से की बैठक, समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डीसीपी सेंट्रल, आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी से मुलाकात की और सेंट्रल जोन में उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।

समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आत्मरक्षा, साइबर क्राइम, और स्कैम्स जैसी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। इसके अलावा, खुले में शराब पीने और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

समिति के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सचिव अनूप सोनी ने बताया कि रेजीडेंशियल इलाकों के पास खुले में शराब पीने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सार्वजनिक व्यवधान और सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से छोटी मिल्क, रोज़ा जलालपुर, नॉलेज पार्क 5 और अन्य स्थानों का उल्लेख किया, जहां इस तरह की घटनाओं की लगातार शिकायतें आ रही हैं। अनूप सोनी ने बताया कि नियमित पुलिस अभियानों के बावजूद, इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के सचिव राम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि धोखाधड़ी/स्कैम कॉल्स की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे निवासी परेशान हैं। लोग लोन रिकवरी एजेंट के रूप में प्रस्तुत होने वाले कॉल्स, डिजिटल गिरफ्तारी, आईजीएल डिस्कनेक्शन, और ऑनलाइन वाहन चालान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। समिति जल्द ही प्रशासन के साथ मिलकर इन समस्याओं से निपटने के लिए कार्यशाला आयोजित करेगी।

समिति के सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि विपरीत दिशा में आने वाले वाहनों से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। डिलीवरी ऐप्स के वाहनों के चालक, समय की कमी के चलते, विपरीत दिशा में स्कूटी चलाते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है।

नमित रंजन ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की कमी है, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है। साथ ही, अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

डीसीपी सेंट्रल, आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन, विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों और खुले में शराब पीने जैसी समस्याओं पर कठोर कार्रवाई करेगा। इसके अलावा, अतिक्रमण और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के लिए प्राधिकरण की भागीदारी आवश्यक होगी, और यदि संभव हुआ तो पुलिस प्रशासन प्राधिकरण को पत्र लिखेगा।

बैठक के दौरान समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, अनूप सोनी, मनीष श्रीवास्तव, नमित रंजन, अरुण सारस्वत, और अरविंद सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला एनएपीएस का लाभ
YAMUNA AUTHORITY में किसानों के आबादी भूखंड निर्माण पर नहीं लगेगा जुर्माना
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कॉरपोरेट कॉन्क्लेव का समापन
फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने की मस्ती, परफार्मेंस से जीता दिल
नवंबर में कार्य करना शुरू कर देगा मल्टी माडल कार्गो हब
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी
जन्मशताब्दी पर खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारियो में जुटा जिला प्रशासन
प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली - दिग्विजय सिंह , उन्होंने तो कोवाक्सिन ली थी
अस्पताल के ICU में लगी आग:5 मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट, एसी में गैस भरने के दौरान हु...
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम
आगामी 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
ग्रेनो के छह और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल, 24 करोड़ के टेंडर जारी
54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट की जागरूकता रैली, 200 छात्र शामिल