यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति

यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली सेमी कंडक्टर की दो कंपनियों ने निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। यमुना प्राधिकरण की तरफ से दोनों कंपनियों को भूखंड आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया जा चुका है। इससे पहले प्राधिकरण टॉर्क कंपनी को भूखंड आवंटित करने की सहमति दे चुकी है। प्रदेश सरकार की से अनुमति मिलने के बाद अब टॉर्क को केंद्र सरकार से मंजूरी का इंतजार है। इससे यीडा क्षेत्र में सेमी कंडक्टर में 7954 करोड़ का निवेश मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यानि आने वाले समय में यीडा का सेक्टर-10 सेमी कंडक्टर का हब बन सकता है। प्रदेश अभी इलेक्ट्रॉनिक चीप का उत्पादन नहीं होता है।

प्रदेश में सेमी कंडक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने सेमी कंडक्टर पॉलिसी बनाया था। यमुना प्राधिकरण ने इस पॉलिसी को लागू किया। सेमी कंडक्टर को प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलती है। वामा सुंदरी और एचसीएल की ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने सेक्टर-10 में सेमी कंडक्टर इकाई लगाने के लिए 50 एकड़ जमीन के लिए आवेदन किया था। प्राधिकरण की तरफ से 24 मई 2024 को जमीन के लिए सहमति दे दी गई थी। इसी तरह कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया प्रालि भी सेक्टर-10 में सेमी कंडक्टर इकाई में निवेश के लिए आवेदन किया। जिस पर प्राधिकरण ने सहमति दे दी। इससे पहले टार्क कंपनी में 125 एकड़ जमीन की मांग रखी थी। जिसे भी प्राधिकरण की तरफ से पत्र जारी किया गया था। उसे प्रदेश सरकार को सेमी कंडक्टर पॉलिसी के तहत मंजूरी देने के लिए भेजा गया था। प्रदेश सरकार ने उसे पहले ही मंजूरी दे दी थी। सेमी कंडक्टर केंद्र सरकार की पॉलिसी है, इसलिए मंजूरी के लिए केंद्र को भेज दिया गया। पिछले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में वामा सुंदरी और कायन्स को भी मंजूरी मिली गई। दोनों का प्रस्ताव प्रदेश सरकार की तरफ से केंद्र को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

वामा सुंदरी सेक्टर-10 में 50 एकड़ में सेमी कंडक्टर की यूनिट स्थापित करेगी। जिसमें करीब 3706 करोड़ का निवेश करेगी। 13680 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी डिस्पले ड्राइवर इंटीग्रेटेड सर्किट, आउटसोर्स्ट सेमीकंडक्टर असेम्बली एंड टेस्ट का उत्पादन करेगी। यह 240000 यूनिट प्रति साल उत्पादन करेगी। कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया प्रालि भी सेक्टर-10 में 50 एकड़ में यूनिट स्थापित करेगी। जिसमें करीब 4248 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। कान्यस मलेशिया लिस्टेड कंपनी है। कान्यस ऑटोमेटिव, रेलवे, आउटसोर्सेड सेमी कंडक्टर एंड टेस्टिंग का उत्पादन करेंगी।

यह भी देखे:-

नोएडा: रफ्तार पर निगरानी रखने वाला कैमरा हुआ गायब, ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं है जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूल मंडी फेस-2 नोएडा पहुंचकर स्ट्रांग रूम का किया स्थलीय निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अस्मिता थिएटर की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अदिति मुखर्जी की म...
लोकसभा के मद्देनजर दिल्ली राज्य और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठ...
साया ग्रुप ने साया साउथ एक्स में कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य उत्सव की शुरुआत
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
ग्रेटर नोएडा: बालिका इंटर कॉलेज के पास सीवर जाम, छात्राओं को हो रही फ़जीहत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर शीघ्र प्रारंभ करने की मांग तेज
एनएचआरडीएन छात्र अध्याय "एचआर होराइजन नेविगेटिंग द फ्यूचर ऑफ वर्क" का आयोजन।
बदलाव : अब परिवहन सेवाएं भी होंगी ऑनलाइन, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी निजात
सपा ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को कठोर सजा
MANSOON : दिल्ली सहित उत्तर भारत मे 10 तक देगा मानसून दस्तक,
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, किसानों की समस्याओं पर हुआ म...